Breaking News

आखिर क्यों बेइंतहा मोहब्बत करने के बावजूद नरगिस ने राज कपूर से तोड़ दिया था रिश्ता

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा की राज कपूर और नरगिस (Raj Kapoor And Nargis) की लेजेंडरी जोड़ी ने फिल्मों को अपनी एक्टिंग और कैमिस्ट्री से हमेशा के लिए यादगार बना दिया। दोनों की जोड़ी को जोड़ी को ऑन और ऑफ स्क्रीन खूब पसंद किया गया। ये तो सब जानते हैं कि फिल्मों में अपनी कैमिस्ट्री से लोगों को प्यार में डुबा देने वाले राज कपूर और नरगिस रियल जिंदगी में भी एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। लेकिन बेइंतहा प्यार करने के बावजूद नरगिस राज कपूर से अलग हो गईं। आखिर ऐसा क्या हुआ जो नरगिस को राज कपूर से रिश्ता तोड़कर अलग होने का फैसला लेना पड़ा। आइये जानते हैं।

शादी के कुछ दिन बाद पहली मुलाकात

राज कपूर अपनी शादी के कुछ दिन बाद पहली बार नगरिस से उनके घर पर मिले थे। उस समय राज कपूर सिंगर, कंपोज़र और डांसर नरगिस की मां जद्दन बाई से मिलने आए थे। लेकिन उस वक्त जद्दन बाई घर पर नहीं थीं। ऐसे में नरगिस ने दरवाजा खोला और एक झलक में ही राज कपूर उनकी खूबसूरती के दीवाने हो गए और उनके प्यार में पड़ गए। इसके बाद राज कपूर के साथ फिल्मों में काम करने के दौरान नरगिस को भी उनसे प्यार हो गया और दोनों एक रिलेशनशिप में आए गए।

ढूंढते-ढूंढते सीथे बेडरूम पहुंच गई नरगिस

एक बार राज कपूर और नरगिस ने वेकेशन्स प्लान किया। नरगिस, राज कपूर का इंतज़ार करते रहीं, लेकिन वो नहीं आए। इसके बाद ग़ुस्से में नरगिस राज कपूर के घर चली गईं। यहां उन्होंने देखा कि घर पर ग्रांड पार्टी चल रही है। ये सब देखकर नरगिस का गुस्सा और बढ़ गया। ऐसे में उन्होंने कुछ न सोचा और न समझा वो राज कपूर को ढूंढते-ढूंढते सीथे उनके बेडरूम पहुंच गई। उन्होंने दरवाजा बिना खटखटाये ही खोल दिया और देखा राज कपूर अपनी पत्नी के साथ थे और उन्हें गले में हार पहना रहे थे।

इसके बाद वहीं हुआ जो हमेशा होता आया है। जब नरगिस ने राज कपूर को उनकी पत्नी के साथ देखा तो वो टूट गईं और उन्हें एहसास हुआ कि राज कपूर और उनके रिश्ते का कोई आधार नहीं है। उसी वक्त नरगिस ने अपनी जिदगी का बड़ा फैसला लेते हुए राज कपूर से अपना दस साल पूराना रिश्ता तोड़ दिया। इसके बाद नरगिस राज कपूर से कभी भी पहले की तरह नहीं मिलीं। नरगिस की जिंदगी में भी दोबारा प्यार आया सुनील दत्त के रूप में। सुनील और नगरिस ने अपने रिश्ते को नाम दिया और दोनों ने शादी कर ली।

यह भी पढ़ें: जब दिलीप कुमार को एक गाना शूट करने में लगे 3 महीने. खुन से लथपथ हो गईं थीं उंगलियां



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments