Breaking News

भारती सिंह ने फैंस को दी इतनी बड़ी खबर, शेयर किया अपना बेहद खास वीडियो

इंडस्ट्री में अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हमेशा लोगों को हंसाती नजर आईं हैं, लेकिन इस बार उन्होंने अपने फैंस को हंसाने की जगह खुश कर दिया है। दरअसल भारती सिंह ने गुड न्यूज दी है कि वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। कॉमेडी क्वीन ने यह खबर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर की है।


दरअसल उन्होंने अपने दोस्तों संग एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके अलावा उनके पति हर्ष लिंबाचिया, जैस्मिन भसीन और अली गोनी भी मौजूद हैं। इस फोटो में भारती सिंह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए देखी जा सकती हैं। यही नहीं खुद भारती सिंह ने इसके साथ ही अपना एक वीडियो भी शेयर किया है। यह वीडियो उन्होंने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें वह फैन्स को अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट का रिएक्शन दिखाती नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ेंः धर्म बदलने को मजबूर हुए मशहूर डायरेक्टर अली अकबर, लोगों की हंसी ने कर दिया मजबूर

दरअसल उन्होंने अपने इस स्पेशल मूमेंट को रिकॉर्ड करने के बारे में सोचा। इस वीडियो में भारती भांगड़ा करती दिखाई दे रही हैं। हालांकि इससे पहले भारती सिंह के एक खास दोस्त ने उनकी प्रेगनेन्सी को लेकर इशारा कर दिया था। उन्होंने कहा था कि यह बहुत ही इनीशियल स्टेज है। जिसके चलते भारती अपने वर्क कमिटमेंट से ब्रेक लेकर रेस्ट कर रही हैं। वह अभी लो प्रोफाइल रहना चाहती हैं और यही वजह है कि वह ज्यादा बाहर नहीं घूम रही हैं। इन्ही सब कारणों के चलते भारती सिंह ने कपिल शर्मा के शो से भी कुछ दिन का ब्रेक लिया है। हालांकि यह अनुमान लगाया जा रहा है कि वो जल्द ही इसमें वापसी करेंगी।

यह भी पढ़ेंः सलमान खान को रिप्लेस करने जा रही है ये स्टार, बिग बॉस में जबरदस्त होगा ये वीकेंड का वार

वर्क फ्रंट की बात करें तो द कपिल शर्मा शो के साथ-साथ वो कई अन्य प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं। अपने पति हर्ष के साथ वो आने वाले वक्त में कई शोज पर दिखाई देने वाली हैं। जिसकी तैयारियां भी चल रही हैं। फिलहाल वो कुछ वक्त के लिए इन सबसे दूर हैं। उनके फैंस को उनकी जल्द वापसी का इंतजार है। कुछ दिन पहले भारती सिंह चर्चा में बनी हुईं थी। दरअसल भारती सिंह ने अपने वजन को रिड्यूज किया है, जिसके चलते उन्होंने काफी एप्रिसिएशन भी मिला था। अब इस कड़ी में एक और खबर जुड़ गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments