Breaking News

लिव इन में गर्लफ्रेंड Shibani Dandekar संग रह रहे हैं Farhan Akhtar, घर का राशन लिए कैमरे में हुए कैद

नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच इस वक्त सभी सेलेब्स अपने घर पर ही हैं। ऐसे में इन दिनों अभिनेता फरहान अख्तर ( Farhan Akhtar ) भी अपनी गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ( Shibani Dandekar ) संग एक ही घर में रह रहे हैं। कुछ समय पहले दोनों की एक तस्वीर सोशल मीडिया खूब वायरल हो रही है। फोटो में फरहान गर्लफ्रेंड शिबानी ( Farhan Girlfriend Shibani ) संग बड़े ही कूल अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। लॉकडाउन के बीच कपल घर का जरूर काम लेते हुए दिखाई दिए। इन तस्वीरों में दोनों के हाथों घर का सामान भी दिखाई दे रहा है।

लॉकडाउन में ग्रॉसरी लेने पहुंचे फरहान और शिबानी दोनों ही सावधानी बरतें हुए नज़र आए। ग्रॉसरी लेते दोनों सोशल डिस्टेंसिंग ( Socail Distancing ) का पालन करते हुए दिखाई दिए। दोनों ने हाथों में ग्लब्स और मास्क पहना हुआ था। जहां फरहान ग्रे कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर की जींस में दिखाई दिए। वहीं शिबानी ब्लैक लॉन्ग टी-शर्ट और रेड कलर के पाजमें में नज़र आईं। दोनो की जोड़ी को लोगों खूब पसंद करते हैं। लेकिन बता दें फरहान की पहली पत्नी अधुना अख्तर ( Adhuna Akhtar ) ने शादी के 15 साल बाद अलग होने का फैसला ले लिया था। वह एक स वहजिसके बाद अब फरहान शिबानी को डेट कर रहे हैं।

वैसे लॉकडाउन के बीच कई सेलेब्स एक साथ ही रहे हैं। पूरे लॉकडाउन के बीच मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) और अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) को भी एक ही घर में देखा गया। रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor ) और आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) भी एक ही अपार्टमेंट में वॉक करते हुए एक साथ नज़र आए थे। कोरोनावायरस को नियंत्रण करने के लिए अभी बॉलीवुड में हर तरह की शूटिंग को बंद कर दिया गया है। कोई कामकाज ना होने के चलते सभी स्टार्स इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए ही अपना और अपने फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments