Breaking News

World Cup 2019: भारतीय टीम एकबार फिर 'भगवा' जर्सी में आ सकती है नजर, पहले मैच में मिली थी हार

लीड्स। आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) अब अंतिम पड़ाव की तरफ है। सेमीफाइनल के लिए तीन टीमें आधिकारिक रूप से तय हो चुकी हैं। चौथी टीम पाकिस्तान या फिर न्यूजीलैंड में से कोई एक होने वाली है। ऐसे में अगले कुछ दिनों में सेमीफाइनल के मुकाबले शुरु हो जाएंगे। जहां तक उम्मीद की जा रही है कि भारतीय टीम का किसी टीम के साथ सेमीफाइनल होगा तो ये माना जा रहा है कि सेमीफाइनल में भारतीय टीम इंग्लैंड से भिड़ सकती है। ऐसे में ये चर्चाएं भी तेज हैं कि वर्ल्ड कप में एकबार फिर भारतीय टीम नई जर्सी नजर आएगी।

विश्व कप 2019: सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला इंग्लैडं से होने की संभावना ज्यादा, जानिए पूरा समीकरण

India vs England

इंग्लैंड के खिलाफ नई जर्सी में उतरीग टीम इंडिया!

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने नई जर्सी को इंग्लैंड के खिलाफ ही पहना था, जिसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। आईसीसी के नियमों के तहत एक मैच में दोनों टीमें मिलती-जुलती हुई जर्सी नहीं पहन सकती, जिसकी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले बीसीसीआई ने टीम इंडिया की नई जर्सी को लॉन्च किया था। नई जर्सी में पहला मैच भारतीय टीम हार गई थी। इंग्लैंड के खिलाफ उसे 31 रन से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन एकबार फिर ऐसा मौका आ सकता है, जब टीम इंडिया फिर से नई जर्सी में नजर आएगी।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार पर महबूबा मुफ्ती का उटपटांग बयान, ये नई जर्सी का नतीजा है

Indian Team

जर्सी के रंग पर हुई थी सियासत

भारतीय टीम की ऑरेंज जर्सी को लेकर लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी। क्रिकेट फैंस ने नई जर्सी को काफी पसंद किया था तो वहीं मैच हारने के बाद तो इंडियन टीम की जर्सी के रंग पर सियासत शुरू हो गई थी। जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने टीम इंडिया की हार के लिए जर्सी के रंग को जिम्मेदार ठहरा दिया था। सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की हार के बाद जर्सी को लेकर कई 'मीम' बनाए गए थे।

सेमीफाइनल का शेड्यूल

वर्ल्ड कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मैच में 9 जुलाई को और दूसरा सेमीफाइनल 11 जुलाई को खेला जाएगा। अभी के समीकरणों के हिसाब से तो ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच और भारत और इंग्लैंड के बीच वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के लिए भिड़ सकते हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments