Breaking News

लीबिया से इटली जा रहे प्रवासियों की नाव पलटी, 80 से अधिक की मौत

लीबिया। लीबिया से इटली जा रहा 80 से ज्यादा प्रवासियों का एक जत्था गुरुवार को हादसे का शिकार हो गया। पानी में नाव पलट जाने के कारण करीब 80 यात्री लापता बताए गए हैं। वहीं सिर्फ चार यात्रियों को बचाया जा सका। यह हादसा ट्यूनेशिया में हुआ। नौसेना ने बताया कि इस हादसे के बाद केवल तीन लोगों को ही बचाया जा सका। इस दौरान स्थानीय मछुआरों को सर्तक कर दिया गया है। बचाए गए सभी प्रवासियों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

22 जुलाई को होगी डोनाल्ड ट्रंप और इमरान खान की मुलाकात

 

sink

प्रवासियों की सही संख्या सामने नहीं आई

बचाए गए प्रवासियों ने ट्यूनेशिया अधिकारियों को बताया कि करीब 86 यात्री नाव पर सवार हो लीबिया से इटली की ओर रवाना हुए थे। लीबिया के जुवारा से ये लोग इटली की ओर बढ़ रहे थे। तभी हादसे में करीब 80 प्रवासियों के मारे की आशंका जताई है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन के प्रवक्ता फ्लावियो डि जियाकोमो ने ट्वीट कर बताया कि अभी तक मारे गए प्रवासियों की सही संख्या सामने नहीं आई है।

कैलिफोर्निया: 6.4 तीव्रता का भूकंप, कई इमारतें कराईं खाली

महज 4 को बचाया जा सका है

ट्यूनिशिया के तटरक्षकों ने बताया कि लीबिया से भूमध्य सागर के रास्ते इटली आने का प्रयास कर रहे 86 प्रवासियों में से महज 4 को बचाया जा सका है। नौका पर गुनिया, आईवरी कोस्ट, माली और बुर्कीना फासो के नागरिक सवार थे। उसने बताया कि नौका पर 4 महिलाएं भी थीं, जिनमें से एक गर्भवती थी और दूसरी के पास छोटा बच्चा था। इनमें से सभी लापता हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments