Breaking News

बजट 2018 के मुकाबले आज सेंसेक्स में दिखा 11 फीसदी का उछाल, बाजार 40 हजार के पार

नई दिल्ली। शेयर बाजार ( share market ) में पिछले साल फरवरी 2018 के बजट के मुकाबले आज पूर्ण बजट 2019 ( budget 2019 ) के दिन 11 फीसदी उछल आया है। वहीं निफ्टी 50 ( Nifty 50 ) में 8 फीसदी की तेजी देखने को मिली है। अगर बात आज की करें तो बजट वाले दिन सेंसेक्स ( sensex ) 40 हजार को पार कर गया है। जो आपने आप में एक रिकॉर्ड है वहीं निफ्टी 50 भी 30 अंकों की बढ़त के साथ खुला है। इससे पहले आज सेंसेक्स 39,990 अंकों पर खुला था। वहीं निफ्टी 11965 अंकों पर खुला था।

सेंसेक्स 40 हजार के पार
बजट सेशन 11 बजे शुरू होना है, लेकिन सेंसेक्स में खुशहाली करीब एक घंटा पहले से ही शुरू हो गई है। बांबे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स मौजूदा समय में 102.83 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 40010.89 अंकों पर कारोबार कर रहा है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख सूचकांक 27.95 अंकों की बढ़त के साथ 11974.70 अंकों पर कारोबार कर रहा है। बीएसई मिडकैप और बीएसई स्मॉलकैप दोनों दबाव में दिखाई दे रहे हैं। दोनों क्रमश: 18.56 और 15.48 मामूली अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को है बजट से उम्मीदें, हो सकते हैं ये ऐलान

ऑयल सेक्टर में गिरावट
पहले बात गिरावट वाले शेयरों की करें तो ऑयल सेक्टर में 87.61 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं मेटल 24.28 और पीएसयू 20.54 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। कैपिटल गुड्स सेक्टर 108.01 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। बैंक एक्सचेंज और बैंक निफ्टी भी तेजी के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। दोनों में 96.41 और 65.65 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। वहीं ऑटो सेक्टर 40.83 अंकों की बढ़त के साथ खड़ा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 58.85 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः- Amazon जैसे ऑनलाइन शॉपिंग साइट लॉन्च करने वाली है केंद्र सरकार, बढ़ेगा रोजगार

ऑयल कंपनियों के शेयरों में गिरावट
पहले गिरावट वाले शेयरों की बात करें तो ऑयल सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। ओएनजीसी और बीपीसीएल के शेयरों की बात करें तो दोनों क्रमश: 1.92 और 1.14 फीसदी की गिरावट के साथ हैं। वहीं यस बैंक के शेयर 3.48 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं बढ़त वाले शेयरों की बात करें तो इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयरों में 1.27 फीसदी, हिंदुस्तान लीवर 1.08 फीसदी, इंफ्राटेल 0.97 फीसदी, इंडसइंड बैंक के शेयरों में 0.95 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।

 

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments