Breaking News

टाइगर और सुशांत नहीं 53 साल का ये अभिनेता है कृति का पहला क्रश, जानें कई और लाइफ सीक्रेट्स

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत कम समय में लोकप्रियता हासिल करने वाली एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon Birthday) आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। वह आज पूरे 29 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 27 जुलाई, 1990 को दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई दिल्ली से ही की है। कृति ने इलेक्ट्रानिक्स इंजिनियरिंग की पढ़ाई की है। कृति (Kriti Sanon) अभिनेत्री के साथ-साथ एक मॉडल भी हैं। वह कई कंपनियों जैसे क्लोज-अप, सैमसंग आदि में काम कर चुकी हैं। कृति ने फिल्म 'हीरोपंती' (heropanti) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

kriti sanon

डेब्यू फिल्म को मिला था अच्छा रिस्पांस
कृति और टाइगर श्रॉफ की पहली ही फिल्म 'हीरोपंती' को अच्छा रिस्पांस मिला था। लोगों ने इस फ्रेस जोड़ी को खूब प्यार दिया। इस फिल्म के लिए कृति को बेस्ट डेब्यू के लिए फिल्म फेयर का अवॉर्ड भी मिला था। इसी के साथ हिंदी सिनेमा में कृति सेनन की जबरदस्त अदाकारी का पहिया चल पड़ा। 'हीरोपंती' के बाद कृति सेनन ने कई फिल्मों 'दिलवाले', 'बरेली की बर्फी' आदि में काम किया है। उनकी अगामी फिल्म 'कलंक', 'हाउसफुल 4' हैं।

kriti sanon

सलमान की बड़ी फैन हैं कृति
कृति सेनन ने एक इंटरव्यू में खुद खुलासा किया था कि वह दबंग सलमान की बड़ी फैन हैं। साथ ही कहा था कि वह सलमान खान को अपना पहला क्रश मानती हैं। वह स्कूल के दिनों से सलमान की बड़ी फैन हैं। कृति ने एक्शन हीरो टाइगर के साथ डेब्यू था। वहीं उनका नाम अभिनेता सुशात सिंह राजपूत के साथ जुड़ चुका है। लेकिन वह असल में टाइगर और सुशांत सिंह को अपना क्रश ना मानकर सलमान को अपना पहला क्रश मानती हैं।

kriti sanon

सोशल मीडिया पर रहती हैं एक्टिव
कृति सेनन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर वह अपने पल-पल की अपडेट अपने फैंस तक पहुंचाती रहती हैं। वह बॉलीवुड की फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। इसके साथ ही वह खाली समय में खाना, किताबें पढ़ना और मेडिटेशन करना पसंद करती हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments