Monsoon Weather Update: दिल्ली में लोगों का पसीना निकाल रही भीषण गर्मी, उत्तर भारत में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

नई दिल्ली। Monsoon weather update राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली- NCR ( Delhi NCR ) में पड़ रही भीषण गर्मी ( hot weather in delhi ) ने लोगों के होश ठिकाने ला दिए हैं। गर्मी का आलम यह है कि बुधवार को दिल्ली में पारा 41.1 तक जा पहुंचा, जो मौसम के नॉर्मल टेंपरेचर से चार डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, शहर में न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके साथ ही हवा में आद्रता का स्तर दिन भर 36 से 72 प्रतिशत के बीच घटता-बढ़ता रहा।

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अगले 2 से 3 तीन दिनों तक गर्मी का ऐसा ही हाल बना रहेगा, जबकि 30 जून के बाद बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने गुरुवार को न्यूनतम तापमान 29 और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है।

वहीं, देश के पूर्वी और पश्विमी क्षेत्रों के कई स्थानों पर जमकर बारिश हुई। बावजूद इसके मौसम में तपिश कम होने का नाम नहीं ले रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को गुजरात के सौराष्ट्र व दक्षिणी इलाकों के कई स्थानों में मानसूनी बारिश हुई।

इसके साथ ही मुंबई में मानूसनी बारिश का कमजोर रूप देखने को मिला है। जिसके चलते अंधेरी व सांताक्रूज समेत कई इलाको में केवल बूंदाबांदी और बौछार ही देखने को मिली। हालांकि गोवा के कुछ इलाकों के साथ ही वेस्ट बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई।

वहीं, राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। हालांकि पश्चिमी राजस्थान में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई। यहां बीकानेर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर भारत में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को उत्तर प्रदेश में बारिश का अनुमान जताया गया है। उत्तर प्रदेश में लोग गर्मी से बेहाल हैं और मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यूपी के प्रयागराज में बुधवार का दिन सबसे अधिक गर्म रिकॉर्ड किया गयां यहां तापमान नॉर्मल से 6 डिग्री अधिक यानी 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments