मेसी के दमदार खेल की बदौलत बार्सिलोना जीता
बार्सिलोना। यूरोपियन चैम्पियंस लीग ( European Champions League ) के सेमीफाइनल के पहले लेग में स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना ( Barselona ) ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लिश क्लब लिवरपूल ( Liverpool ) को हरा दिया।
यहां बार्सिलोना टीम खेल के हर क्षेत्र में लिवरपूल पर इक्कीस साबित हुई, जिसका नतीजा ये रहा कि टीम ने 3-0 से एकतरफा जीत हासिल की।
बार्सिलोना की इस शानदार जीत के नायक रहे अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी। मेसी ने इस मैच में दो गोल दागे। उन्होंने एक गोल तो 25 गज की दूरी से फ्री-किक के जरिए भी किया।
कैम्प नोउ में खेले गए मुकाबले में लिवरपूल की शुरुआत दमदार रही लेकिन टीम इसे गोल के रूप में परिवर्तित नहीं कर पाई। मेहमान टीम ने पहले मिनट से ही आक्रामक रवैया अपनाया और दोनों विंग से अटैक किए, लेकिन बार्सिलोना की टीम पहले मौके का लाभ उठाने में कमायाब रही।
मैच के 26वें मिनट में जॉर्डी आल्बा ने लेफ्ट विंग से 18 गज के बॉक्स में क्रॉस दिया। इस क्रॉस पर गोल करते हुए स्ट्राइकर लुइस सुआरेज ने अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इस टूर्नामेंट में लगभग एक माह बाद सुआरेज ने गोल किया है।
मिस्र के फारवर्ड मोहम्मद सालेह और मिडफील्डर जेम्स मिल्नर को गोल करने के बेहतरीन मौके मिले, लेकिन दोनों खिलाड़ी अपनी टीम को बराबरी दिलाने में कामयाब नहीं हो पाए।
मैच के 75वें मिनट में बार्सिलोना ने फिर हमला बोला। इस बार मेसी ने गोल करते हुए मेजबान टीम की बढ़त को दोगुना कर दिया। मेसी को मैच के 82वें मिनट में फ्री किक मिली जिस पर गोल दागते हुए उन्होंने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments