Breaking News

न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन : एचएस प्रणय पहुंचे अंतिम आठ में, बी साई प्रणीत हुए बाहर

ऑकलैंड : भारत के एचएस प्रणय ने न्यूजीलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बना लिया है। न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में चल रहे पुरुष एकल वर्ग के दूसरे दौर में उन्होंने दूसरी सीड इंडोनेशिया के टॉमी सुर्गियातो 37 मिनट में सीधे दो गेम में 21-14, 21-12 से हराया। इस जीत के साथ प्रणय ने सुगिर्यातो के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-0 का कर लिया है।
प्रणय ने पहले दौर में सिंगापुर के लोह करीन येव को सीधे दो गेमों में मात्र 37 मिनट में 21-15, 21-14 से हराया है।

अंतिम आठ में जापानी खिलाड़ी से भिड़ेंगे
प्रणय का मुकाबला अब क्वार्टर फाइनल में विश्व नंबर 26 प्रणय का मुकाबला विश्व नंबर-11 और पांचवीं सीड जापान के कांटा सुनेयामा से होगा।

प्रणीत को लिन डेन ने हराया
इसके अलावा आज दूसरे दौर के अन्य मुकाबले में बी साईं प्रणीत दो बार के ओलंपिक चैम्पियन चीन के लिन डैन के हाथों हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। इसके अलावा पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी को भी सातवीं सीड मलेशिया के गोह वी शेम और तान ची लिन के हाथों 17-21, 19-21 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ पुरुष युगल में भारतीय चुनौती पूरी तरह समाप्त हो गई। जबकि पहले दिन चीन की एक अनजान खिलाड़ी ने सायना नेहवाल हराकर महिला एकल वर्ग में भारतीय चुनौती समाप्त कर दी थी।

डेन से एक बार भी नहीं जीत सके हैं प्रणीत
टूर्नामेंट में सातवीं सीड और विश्व वरीयता क्रम में 12वें स्थान पर डेन ने प्रणीत को सीधे दो गेम में 21-12, 21-12 से मात दी। डेन ने मात्र 37 मिनट में ही यह मुकाबला समाप्त कर विश्व नंबर 20 प्रणीत के खिलाफ अपना करियर रिकॉर्ड 2-0 का कर लिया। अभी तक एक बार भी प्रणीत डेन से मुकाबला नहीं जीत सके हैं। इससे पहले इन दोनों की मुलाकात 2017 में मलेशिया ओपन के दौरान हुई थी। उस मुकाबले में भी प्रणीत को हार मिली थी।
टूर्नामेंट के पहले दौर में प्रणीत ने हमवतन शुभंकर डे को एक घंटे 11 मिनट में 21-17, 19-21, 21-15 से हराया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments