Breaking News

क्या प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस नहीं हैं एक अच्छे जीवनसाथी?

बॉलीबुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और विदेसी चार्म निक जोनस की रोमांटिक बॉन्डिंग के किस्से बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक मशहूर हैं। पर्सनल हो या प्रोफेशनल दोनों ने अपनी लाइफ काफी अच्छे से बैलेंस कर रखी है। यही वजह है कि आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी दोनों की बॉन्डिंग की मिसाल दी जाती हैं। कुछ समय पहले प्रियंका अपने इंस्टाग्राम अकाउट से अपने पति का सरनेम हटाए जाने को लेकर सुर्खियों में थी। चर्चा यहां तक थी की तलाक की खबरें आने लगी थी। दुनिया में कुछ रिश्ते सबसे खूबशूरत होते हैं। इन्हीं रिश्तों में सबसे खास रिश्ता होता है। पति और पत्नी का रिश्ता। दोनों एक दूसरे का सपोर्ट सिस्टम होते हैं। इसलिए दोनों एकदूसरे का ख्याल रखने में खुशी-खुशी अपनी पूरी जिंदगी निकाल देते है। ऐसे ही एक खास रिश्ता निक जोनस का अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा का साथ भी है। दोनों एक दूसरे का बखूबी ख्याल रखते नजर आते हैं। लेकिन इन दिनों यह कपल एक अलग दौर से गुजर रहा है। कभी प्रियंका अपने पति का सरनेम हटा देती हैं। तो हाल ही में उनके पति निक ने अपने एक डर के बारे में खुलासा किया है।

priyanka_and_nick.jpg

दरहसल जोनस ब्रदर्स पर बनी मिनी सीरीज का पहला एपिसोड रिलीज हो गया है। निक के फैन ने सोशल मीडिया पर इस एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें प्रियंका के पति निक जोनस रिश्तो को लेकर बेहद भाबुक नजर आ रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सिंगर निक जोनास ने कहा कि उन्हें डर लगता है कि वह एक अच्छे पति,भाई और बेटे नहीं हैं। उन्होने साथ ही कहा कि उनके लिए उनका परिवार सबसे ज्यादा इम्पॉटेंट है। और उन्होने कहा कि वह ‘’ मैं उन्हें किस तरह से ट्रीट करता हूं, कैसे उनके लिए अपना प्यार और रिस्पेक्ट दिखाता हूं।‘’ इतना कह कर वह इमोश्नल हो गए।

आपको बता दें इसी महीने के शुरुआत में प्रियंका और निक ने लंदन में अपनी शादी के तीसरी सालगिरह मनाई है। उन्होंने कैंडिललाइट डिनर की एक वीडियो शेयर की थी जिसमें दोनों टेबिल पर बैठे हुए और मुस्कुराहते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- हमेशा उनके पीछे। इसके साथ ही कमरे को गुलाब की पत्तियों से सजाया गया था।

निक के वीडियो के बाद फिर से प्रियंका और निक के तलाक की बाते शरू हो गई हैं। फैंस के बीच एक बार फिर से उनके तलाक की खबरें तूल पकड़ रही हैं। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने उदयपुर में हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की थी। सात फेरे लेते वक्त प्रियंका ने सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था। इसके साथ उन्होंने सिल्वर ज्वैलरी कैरी की थी। वहीं, क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने सफेद रंग का गाउन पहना था। दोनों ही लुक में वे बेहद खूबसूरत नजर आई थी।

यह भी पढ़ें-Miss Universe 2021: हरनाज संधू देंगी विदेशी खूबसूरती को टक्कर, जानिए कौन है ये 21 साल की ब्यूटी डीवा

priyanka_chopra.jpg

प्रियंका के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस जी ले जरा में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आएंगी। फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास किसी भी बॉलीवुड फिल्म का ऑफर नहीं है। वे अब ज्यादातर हॉलीवुड फिल्मों में ही बिजी रहती है। साथ ही आपको बता दें कि देसी गर्ल फिल्मों में एक्ट‍िंग के अलावा प्रोडक्शन भी करती हैं। पर्पल पेबल्स प‍िक्चर्स नाम से एक्ट्रेस का प्रोडक्शन हाउस है। इसके बैनर तले वो वेंट‍िलेटर, सर्वन, पाहुना, फायरबैंड, पानी, द स्काई इज प‍िंक, द व्हाइट टाइगर जैसी फिल्में प्रोड्यूस कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें-मिस यूनिवर्स 2021 : भारत को तीसरी बार खिताब दिला सकती हैं हरनाज संधू, खेतों से तय किया रैंप तक का सफर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments