Breaking News

कॉन्ट्रोवर्सी से भरी है पूजा भट्ट की लाइफ, जब पिता और पति को लेकर हो गई थी मीडिया में मशहूर

पूजा भट्ट को इंडस्ट्री के लगभग हर बड़े स्टार के साथ उनको पर्दे पर देखा गया। बता दें कि पूजा भट्ट की पर्सनल लाइफ कई विवादों से घिरी हुई है। अपने पिता से लेकर पति तक, पूजा भट्ट ने कई बार कॉन्ट्रोवर्सी का सामना किया है।

दरअसल एक बार पूजा भट्ट ने पिता महेश भट्ट के साथ एक मैगजीन के लिए कवर फोटो शूट कराया था। इस फोटोशूट पर खूब हंगामा मचा था। दरअसल इस फोटोशूट में वह अपने पिता महेश भट्ट को लिप किस करती नजर आई थीं। इस तस्वीर ने इंडस्ट्री से लेकर कॉमन मैन तक तहलका मचा दिया था। हर तरफ लोग इसी शूट को लेकर बाते करते नजर आ रहे थे। आलम यह था कि विवाद इस कदर बढ़ गया था कि खुद पिता महेश भट्ट को इस पर सफाई देने के लिए आगे आना पड़ा था, लेकिन कुछ ऐसा हुआ कि विवाद कम होने की बजाय औऱ बढ़ गया।

यह भी पढ़ेंः मिस यूनिवर्स हरनाज संधू के नाम हैं इतने सारे खिताब, पहले भी बिखेर चुकी हैं ग्लैमर का जादू

तस्वीर पर हंगामा होते देख महेश भट्ट ने कह दिया था, 'पूजा अगर मेरी बेटी नहीं होती तो मैं उससे शादी कर लेता।' इसके बाद तो बवाल इतना बढ़ गया कि महेश भट्ट को जान से मारने की धमकियां तक मिलने लगी थीं। बढ़ते विवाद के चलते पिता महेश भट्ट डिप्रेशन का शिकार हो गए थे, जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू के दौरान किया था।

यह तो हो गया पिता के साथ विवाद। अब आपको बता दें कि अपने पति के साथ रिलेशन को लेकर भी वे कम सुर्खियों में नहीं रहीं। पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा से शादी रचाई थी, लेकिन कुछ सालों बाद दोनों का तलाक हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष पूजा भट्ट की शराब की लत से परेशान हो चुके थे। दोनों के बीच अकसर झगड़ा हुआ करता था। जिसके चलत ेदोनों ने कुछ सालों बाद ही एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था।

यह भी पढ़ेंः जब फिल्म की शूटिंग के दौरान बोनी कपूर ने कर दिया था श्रीदेवी को प्रपोज, मच गया था बवाल

इसके बाद पूजा भट्ट का नाम फिल्म एक्टर रणवीर शौरी के साथ जोड़ा जाने लगा। दोनों को कई बार, कई प्लेसेज पर स्पॉट भी किया जाता था। हालांकि यहां भी दोनों के रिश्ते कारगर साबित नहीं हुए और दोनों अलग हो गए। कहा जाता है कि एक बार तो रणवीर और पूजा के बीच तल्खी इतनी बढ़ गई कि मारपीट तक हो गई थी। यह विवाद इतना बढ़ गया था कि पुलिस तक बात पहुंच गई थी। इस तरह से देखा जाए तो पूजा भट्ट हमेशा ही किसी न किसी कारण से विवादों में रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments