Breaking News

बॉलीवुड की 5 सबसे छोटी शादियां, 7 जन्मों का वादा करके 7 महिने भी नहीं निभाई शादी

अगर जब भी शादी की बात होती है तो उसे जिंदगी भर का साथ हमेशा से माना जा रहा है। शादी के बंधन को एक जन्म तक नहीं बल्कि 7 जन्मों का बंधन माना जाता है, पर रिश्ते और तलाक को लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री में आए दिन घमासान देखने को मिलता रहता है। कई हाई प्रोफाइल तलाक होते हैं जहां बहुत सारी एलिमनी भी दी जाती है।

बॉलीवुड में जहां 10-20 साल की शादियां भी बहुत आसानी से टूट जाती हैं वहीं यहां ऐसी स्थितियां भी होती हैं जहां 2 महीने में ही शादी में तलाक हो जाता है। आज हम बॉलीवुड की ऐसी ही हाई प्रोफाइल शादियों की बात करने जा रहे हैं जहां रिश्ते 1 साल भी नहीं चल पाए।

1- रेखा और मुकेश अग्रवाल
कितने समय टिकी शादी- 7 महीने

ये शादी दरअसल तलाक के साथ नहीं बल्कि एक पार्टनर की आत्महत्या के साथ खत्म हुई थी। रेखा और मुकेश अग्रवाल एक दूसरे से मिले, प्यार परवान चढ़ा और फिर 1990 में दोनों की शादी हो गई। हालांकि, 2 अक्टूबर 1990 को मुकेश अग्रवाल ने आत्महत्या कर ली थी।

इसकी वजह डिप्रेशन बताई जा रही थी और ये भी कहा जा रहा था कि मुकेश खन्ना बिजनेस को लेकर और रेखा से अलगाव को लेकर नाखुश थे। मुकेश ने रेखा के दुपट्टे का ही इस्तेमाल किया था और उसके बाद रेखा को नेशनल लेवल पर काफी कुछ कहा गया था।

rekha-husband-mukesh.jpg

2-सारा खान और अली मर्चेंट
कितने समय टिकी शादी- 2 महीने

सारा और अली मर्चेंट ने बिग बॉस सीजन 4 में बिग बॉस के घर के अंदर ही शादी की थी और उनकी लव स्टोरी को बहुत ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर बताया जाता था। हालांकि, इसे अधिकतर लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट ही कहा था क्योंकि बिग बॉस के घर से बाहर आकर महज 2 महीने के अंदर इस जोड़े को पता चल गया था कि ये दोनों साथ नहीं रह पाएंगे और इनकी शादी टूट गई थी। असल वजह दोनों ने ही नहीं बताई और अलग-अलग कारण गिनाए थे।

freepressjournal_import_2017_11_sara-khan-and-ali-merchant.jpg

3. करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम
कितने समय टिकी शादी- 10 महीने

श्रद्धा निगम और करण सिंह ग्रोवर की शादी भी कुछ ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। ये दोनों अपने करियर के शुरुआती दौर में ही एक दूसरे के साथ शादी रचा लिया था। करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम ने शादी के 10 महीने बाद ही तलाक ले लिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार श्रद्धा निगम ने तलाक के लिए तब अर्जी दी जब करण सिंह ग्रोवर का नाम उनकी साथी अभिनेत्री के साथ जुड़ने लगा। उस समय करण सिंह ग्रोवर के बारे मे किसी और डांस कोरियोग्राफर के संबंध में बात हो रही थी। इसके बाद करण सिंह ग्रोवर ने जेनिफर विंगेट से शादी की लेकिन वो शादी भी दो साल के बाद टूट गई।

1569877060-shraddha-nigam-birthday-thumb.jpg

4- मंदाना करीमी और गौरव गुप्ता
कितने समय टिकी शादी- 6 महीने

अभिनेत्री मंदाना करीमी और बिजनेसमैन गौरव गुप्ता की शादी मात्र 6 महीने तक ही चल पायी। शादी के 6 महीने बाद ही मंदाना करीमी ने गौरव गुप्ता पर घरेलू हिंसा जैसे कुछ आरोप लगाए थे।

इसी कारण से मंदाना करीमी का फिल्म करियर भी संकट मे आ रहा था और इसी को देखते हुए गौरव गुप्ता और मंदाना करीमी ने तलाक लेने का फैसला किया।

article-201771854573017850000.jpg

5-पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा
कितने समय टिकी शादी- 11 महीने

पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा एक दूसरे के साथ कुछ सालो तक रहे थे, और दोनों एक दूसरे को डेट भी कर रहे थे। उसके बाद नवंबर 2014 में दोनों ने शादी की और सिर्फ 11 महीने बाद ही पुलकित सम्राट और श्वेता रोहिरा दोनों अलग हो गए। कहा जा रहा था कि इनके अलग होने के पीछे सबसे बड़ी वजह थी यामी गौतम और पुलकित सम्राट की नजदीकियां जिसके कारण से ये दोनों अलग हो गए थे।

actor-pulkit-samrat-and-shweta-rohira-separated.jpg

ये सारी शादियां बहुत ही प्यार के साथ शुरू हुई थीं और इनका अंत काफी खराब रहा। अगर आपका इस स्टोरी को लेकर कोई सुझाव हो तो हमें हरजिंदगी के फेसबुक पेज पर जरूर बताएं। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments