Breaking News

दीपिका पादुकोण और कटरीना कैफ में से ज्यादा सुंदर कौन है? रणबीर कपूर ने झट से दिया ये जवाब

नई दिल्ली। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले एक्टर रणबीर कपूर की लड़कियों में काफी फैन फॉलोइंग है। उनके लुक और स्टाइल पर लड़कियां अपनी जान छिड़कते हैं। वहीं, रणबीर कपूर ने बॉलीवुड के कई एक्ट्रेस को डेट किया है। उनका नाम सोनम कपूर से लेकर कटरीना कैफ तक से जुड़ चुका है। एक वक्त था जब रणबीर कपूर दीपिका को डेट कर रहे थे। लेकिन ऐसा कहा जाता है कि रणबीर ने कटरीना के लिए दीपिका को छोड़ दिया। इस धोखे से दीपिका पूरी तरह टूट गई थीं।

दीपिका और कटरीना?
जब रणबीर कपूर कटरीना कैफ को डेट कर रहे थे इस दौरान वह अपनी बहन करीना कपूर के साथ करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे थे। ऐसे में करण ने उनसे कई सवाल किए। करण ने दोनों के साथ एक रैपिड फायर राउंड भी खेला। इसमें करण ने रणबीर कपूर से पूछा कि उन्हें कौन सबसे ज्यादा सुंदर एक्ट्रेस लगती है? इसमें उन्होंने दो एक्ट्रेसेस का नाम लिया। एक दीपिका पादुकोण और दूसरा कैटरीना कैफ का। इस सवाल को सुनकर रणबीर थोड़े असमंजस में पड़ गए थे।

ये भी पढ़ें: ऑनलाइन मोबाइल गेम जिसने उड़ा दी सलमान ख़ान की रातों की नींद, कोर्ट में दायर की याचिका

रणबीर ने लिया कटरीना का नाम
इसके बाद रणबीर कपूर ने झट से जवाब दिया और कटरीना कैफ का नाम ले लिया। उनका ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि उस वक्त रणबीर कटरीना को डेट कर रहे थे। करण जौहर के चैट शो में करीना ने कटरीना को अपनी भाभी तक बता दिया था। ये सुनकर रणबीर काफी हैरान रह गए थे। रणबीर और कटरीना ने एक-दूसरे को छह साल डेट किया था। ऐसा लग रहा था कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

ये भी पढ़ें: किसने उठाया था प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की ग्रैंड शादी का खर्च? अब सामने आई हकीकत

आलिया को कर रहे हैं डेट
कटरीना से अलग होने के बाद रणबीर कपूर एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। लंबे वक्त से दोनों साथ में हैं। पहले तो दोनों अपने रिश्ते को छिपाने की कोशिश करते थे लेकिन अब खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं। कहा जा रहा है कि दोनों जल्द शादी भी कर सकते हैं। वहीं, कटरीना को लेकर खबर है कि वह एक्टर विक्की कौशल को डेट कर रही हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments