Breaking News

'रामायण' के लक्ष्मण सुनील लहरी ने शेयर की बाथरूम से तस्वीर, फैंस कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

नई दिल्ली। मशहूर फिल्म निर्माता रामानंद सागर द्वारा बनाई गई 'रामायण आज भी लोगों की पहली पसंद है। इस धारावाहिक के कई पात्रों को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। जिनमें से एक हैं लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले एक्टर सुनील लहरी। अभिनेता सुनील लहरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपने फैंस के लिए अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में सुनील लहरी ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसे देखने के बाद उनके फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Sunil Lahri

सेल्फी शेयर कर दी पानी बचाने की सीख

दरअसल, बीते दिन यानी कि सोमवार को सुनील लहरी ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। जिसमें वो बाथरूम खड़े हैं और उन्होंने तुरंत नहाने के बाद ही ये तस्वीर क्लिक की है। तस्वीर को शेयर करते हुए सुनील लहरी कैप्शन में लिखते हैं कि- 'एक जल स्नान आपकी सारी थकान दूर के लिए पर्याप्त है। हमारे शरीर में तकरीबन 60 फीसदी जल है। जल ही जीवन है। जल बचाएं, जीवन बचाएं।'

सुनील लहरी की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस भी अभिनेता का अंदाज देख उनके दीवाने हो चले हैं।

 

 

 

Sunil Lahri

फैंस ने की जमकर तारीफ

सुनील लहरी की तस्वीर पर उनके फैंस कमेंट्स और लाइक कर खूब प्यार बरसा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है कि 'हाय सर, क्या बात कही है। बिल्कुल मूर्च्छित ही कर दिया है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि 'गुड मार्निंग सर, बिल्कुल सही...बिल्कुल सही कैप्शन सर, बहुत सुंदर तस्वीर, ख्याल रखिए।' कमेंट में फैंस सुनील लहरी के लुक की काफी तारीफ कर रहे हैं।

री-टेलिकास्ट के बाद बनाया रिकॉर्ड

आपको बतातें चलें कि रामायण सीरियल को 80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था। उस वक्त भी सीरियल को काफी पसंद किया गया था। देशभर में रामायण के कलाकारों को भगवान के रूप में पूजा जाने लगा। वहीं जब कोरोना के कारण देश में लॉकडाउन लगाया तो सालों बाद फिर से शो को दूरदर्शन चैनल पर टेलिकास्ट किया गया। जिसने व्यूअरशिप के मामले में इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया। आपको बता दें रामायण में भगवान राम की भूमिका में एक्टर अरुण गोविल दिखाई दिए थे। वहीं सीता के किरदार में एक्ट्रेस दीपिका नज़र आईं थी। रावण का किरदार एक्टर अरविंद त्रिवेदी ने निभाया था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments