Breaking News

अर्जुन कपूर ने खुशी और जान्हवी कपूर के रिश्तों को लेकर का बड़ा खुलासा, बोले- हम अब भी हैं अलग परिवार

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों अपने पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में बने रहते है। कभी वो मलाइका के साथ रिलेशन को लेकर तो कभी अपनी सौतेली बहनों जान्हवी कपूर और खुशी कपूर के साथ संबंधो को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। अभी हाल ही में उन्होंने इस रिलेशन के बारे में खुलासा करते हुए कहा कि वह 'एक झूठ नहीं कहना चाहते कि सब कुछ सही है। लेकिन इसके बाद भी दोनों परिवार अलग-अलग हैं लेकिन वो हमेशा इस रिश्तें को मजबूत बनाए रखने की कोशिश कर रहे है।

Read More:- कभी फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर थीं Geeta Kapoor, आज हैं बॉलीवुड की टॉप कोरियोग्राफर

arjunkapoorsisters.jpg

अलग-अलग परिवार

अर्जुन कपूर ने आगे कहा," भले ही हमारे बीच के संबंध सही है लेकिन इसके बाद भी हमारा परिवार अभी भी अलग-अलग हैं मैं झूठ बोलना नहीं चाहता कि सब कुछ सही है। जब हम साथ थे, वो अच्छे पल थे लेकिन हमारे बीच अभी भी यूनिटी नहीं हैं। हम एक-दूसरे के साथ मिलने और अच्छे संबंध बनाने की कोशिश कर रहे हैं। क्योंकि हम अभी भी एक दूसरे को समझ रहे हैं।"

Read More:- शादी के 4 साल बाद ही ऐश्वर्या राय ने बदल दिया था 45 लाख का मंगलसूत्र, सामने आई वजह!

arjunkapoor.jpg

बता दें कि बोनी कपूर ने दो शादी की थी जिसमें अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर पहली पत्नि मोना शौरी कपूर के बच्चे हैं। और दूसरी पत्नि दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी के जान्हवी कपूर और खुशी कपूर दो बच्चे हैं।

एक-दूसरे का सम्मान

अर्जुन कपूर ने आगे कहा,"हम भले ही मैच्योर हो चुके हैं। लेकिन परिवार को समझना काफी कठिन लग रहा है। एक तरह से हम आज भी अपने रिश्तों का बहुत सम्मान करते हैं क्योंकि हमारे पास हमारे पिता के जीन हैं।"



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments