Breaking News

Cyclone Tauktae: समुद्र से करीब 6800 नाव किनारे पर सुरक्षित पहुंची, आज शाम तक गुजरात में पहुंचेगा कहर

मुंबई। बहुप्रतीक्षित चक्रवात 'तौकते' रविवार को महाराष्ट्र के तट पर पहुंचा और जमकर कहर बरपाया। वैसे किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दूसरी ओर इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार समुद्र से करीब 68 नावों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह सभी नाव मछली पकडऩे वाली थी। मौसम विभाग के अनुसार इस तुफान के मंगलवार तक लैंडफॉल बनाने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ेंः- चक्रवाती तुफान तौकाते के बीच में गुजरात में महसूस हुए भूकंप के झटके

इंडियन कोस्ट गार्ड ने नावों को किनारे पर पहुंचाया
इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार समुद्र से मछली पकडऩे वाली करीब 6800 नावों को बाहर निकालकर सुरक्षित किनारे पर लेकर आया गया है। जिसमें से महाराष्ट्र की 4526 और गुजरात की 2258 नाव शामिल हैं। वहीं इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से समुद्र में फंसी सभी नावों को रेस्क्यू करने का काम कर रही है। इसके अलावा चक्रवात पथ के आसपास के क्षेत्र में 335 व्यापारी जहाजों को फिर से रूट किया गया है। जानकारी के अनुसार गुजरात के समुद्री तटों पर अब ज्यादा फोकस किया जा रहा है। आने वाले कुछ घंटों में तौकाते के वहीं पर पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- Petrol Diesel Price Today : फ्यूल की कीमत में राहत, जानिए आज कितने चुकाने होंगे दाम

अब इस ओर जाने की संभावना
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने चक्रवात की स्थिति की निगरानी के लिए शीर्ष अधिकारियों के साथ कई बैठकें कीं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को राज्य की तैयारियों से भी अवगत कराया। ठाकरे ने शाह को बताया, पूरे तटीय क्षेत्र के सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सोमवार की सुबह, चक्रवात के रायगढ़, मुंबई तटों से गुजरने और फिर ठाणे, पालघर पर जाने की संभावना है। जिसे सामूहिक रूप से मुंबई महानगर क्षेत्र के रूप में जाना जाता है। राहत एवं पुनर्वास मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा कि कोंकण तट को चक्रवात तौकते के हमले के लिए तैयार किया गया है और वह वहां की स्थिति पर भी नजर रख रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- सरकार दे रही है सस्ता सोना खरीदने का मौका, जानिए 10 ग्राम पर कितनी मिल रही है छूट

3 दिनों के लिए टला कोरोना वैक्सीनेशन कैंपेन
नगर आयुक्त आईएस चहल ने कहा कि मुंबई में, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार से शुरू होने वाले 3 दिवसीय टीकाकरण अभियान को रद्द कर दिया है और कार्यक्रम को अब एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, महाराष्ट्र पुलिस, फायर ब्रिगेड, तटरक्षक बल, भारतीय नौसेना और अन्य एजेंसियों की टीमें किसी भी घटना से निपटने के लिए पूरे तटीय क्षेत्र में हाई अलर्ट पर हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments