Breaking News

'बाहुबली' फेम एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी की लेटेस्ट फोटोज को देख फैंस हुए हैरान

नई दिल्ली। सुपरहिट फिल्म बाहुबली की जब भी बात होती है तो बाहुबली, भल्लादेव, कटप्पा के साथ शिवगामी देवी का भी जिक्र होता है। फिल्म में शिवगामी देवी का किरदार साउथ की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने निभाया था। फिल्म में अनुष्का की एक्टिंग ने सभी को खूब इम्प्रेस किया था। फिल्म बाहुबली के प्रोमोशन के दौरान एक्ट्रेस को देखा गया था। जिसके बाद से उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली। वहीं फैंस हैं कि उनकी एक झलक देखने के लिए तरसते रहते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं। जिसके बाद से सोशल मीडिया बवाल मच गया है।

अनुष्का शेट्टी की अपकमिंग फिल्म

खबरों की मानें तो अनुष्का शेट्टी फिलहाल काम से ब्रेक लेकर खुद के साथ वक्त बीता रही हैं। उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर भी अभी तक किसी तरह की जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन खबरों की मानें तो जल्द ही अनुष्का साउथ स्टार नवीन पॉलीशेट्टी संग में दिखाई देने वाली है। वहीं लास्ट टाइम एक्ट्रेस को फिल्म निशब्दम में देखा गया था। उनकी यह फिल्म लॉकडाउन में रिलीज़ हुई थी। कोरोना के चलते अनुष्का की यह फिल्म सिनेमाघरों के बजाए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हुई थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments