Breaking News

घायल पति निक जोनस की मदद करेंगी प्रियंका चोपड़ा

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर निक जोनस आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। दोनों कपल को फैंस काफी पसंद करते हैं। प्रियंका और निक दोनों सोशल मीडिया एक-दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते रहते हैं, जिन्हें खूब पसंद किया जाता है। हालांकि, पिछले दिनों निक जोनस के साथ एक हादसा हो गया था। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था।

दरअसल, निक जोनस को सेट पर चोट लग गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निक ने बताया था कि वह अब ठीक हैं और पहले से बेहतर महसूस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनका बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। जिससे उनकी पसली क्रैक हो गई थी और उन्हें थोड़ी बहुत चोट लग गई थी। इसके बाद निक ने कहा कि वह बस आगे बढ़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं शारीरिक रूप से उतना उत्साही नहीं हूं जितना कि मैं आमतौर पर होता हूं।

priyanka_chopra_1.jpg

अब ऐसे में अपने घायल पति के सपोर्ट में प्रियंका चोपड़ा उतरी हैं। दरअसल, निक जोनस बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स प्रिसेंट करने वाले थे, लेकिन अब चोट लगने के बाद प्रियंका उनकी मदद करने वाली हैं। जानकारी के मुताबिक, बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स 24 मई को IST होने वाला है। बीबीएमए 2021 पहला अवार्ड शो होगा, जिसका सीधा प्रसारण अमेरिका में कोविड-19 के टीके उपलब्ध कराए जाने के बाद से होगा। ऐसे में अपने घायल पति की मदद करने के लिए प्रियंका चोपड़ा बीबीएमए 2021 का हिस्सा होने वाली हैं। कहा जा रहा है कि वह निक की मदद के लिए लंदन से एलए आ रही हैं।

बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने प्रियंका का एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ ही, उन्होंने बताया कि प्रियंका बीबीएमए 2021 प्रजेंट करने वाली हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो निक जोनस ने हाल ही में अपना स्टूडियो एलबम ‘स्पेसमैन’ रिलीज किया है। वहीं, एक एक्टर के रूप में वह जुमांजी: वेलकम टू द जंगल, मिडवे और कैओस वॉकिंग में दिखाई दिए थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments