Breaking News

करोड़ों की कीमत वाला फेस मास्क पहने दिखीं एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला

नई दिल्ली। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी खूबसूरती और ग्लैमरस के चलते खूब सुर्खियों में रहती हैं। उनका हर अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा बन जाता है। हाल ही में एक्ट्रेस का एक लेटेस्ट अंदाज इंटरनेट पर खूब छाया हुआ है। वीडियो में उर्वशी मास्क लगाए नज़र आ रही हैं। खास बात यह है कि एक्ट्रेस का यह मास्क कोई आम नहीं है। इसकी कीमत जानकर लोगों के होश उड़े रहे हैं। तो चलिए आपको बतातें हैं कि उर्वशी के इस मास्क की कीमत।

u_thumb.jpg

उर्वशी का करोड़ों का फेस मास्क

चेहरे पर हीरों का मास्क लगाए उर्वशी रौतेला के फैंस अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। साथ ही उनके फैंस भी हीरों के मास्क की कीमत का भी अंदाजा लग रहे हैं। जो आपको बता दें उर्वशी ने मास्क पहना है वह हीरों का बना है। खबरों की मानें तो बताया जा रहा है कि इस फेस मास्क की कीमत बहुत मंहगी हैं। जानकारी के अनुसार उर्वशी के इस मास्क की कीमत 3 करोड़ रुपए है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उर्वशी के इस डायमंड मास्क की चर्चा होना और उनका ट्रेंड में रहना बनता है।

यह भी पढ़ें- बारिश में भीगते हुए लाल साड़ी पहने उर्वशी रौतेला ने दिखाया ग्लैमरस अंदाज, वायरल हुआ वीडियो

u_1.jpg

उर्वशी रौतेला का कैप्शन

उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। जिसमें वह चेहरे पर हीरों का मास्क लगाए कैमरे के सामने पोज देते हुई नज़र आ रही हैं। वीडियो को पोस्ट करती हुईं उर्वशी ने कैप्शन में लिखा है कि, 'डायमंड फुल मास्करेड। ये बहुत भारी-भरकम था। इसके लिए उन्हें दोष न दें।' एक्ट्रेस की इस वीडियो पर लाखों से भी ऊपर व्यूज़ आ चुके हैं। वहीं कमेंट कर उनके फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- मगरमच्छ को खाना खिलाते हुए दिखा एक्ट्रेस Urvashi Rautela गज़ब अंदाज, देखें वीडियो

उर्वशी रौतेला का 'खुदा गवाह' लुक

आपको बतातें चलें कि हाल ही में एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने एक फोटोशूट करवाया था। जिसमें वह फिल्म खुदा गवाह की एक्ट्रेस श्रीदेवी के लुक को रिक्रिएट करती हुईं दिखाई दीं थीं। घोड़े पर बैठे 'खुदा गवाह' के लुक में उर्वशी बेहद ही ग्लैमरस और खूबसूरत लग रही थीं। इस दौरान उर्वशी ब्लैक आउटफिट और हैवी ज्वैलरी के साथ नज़र आईं थीं। जिसमें में वह कहर ढहा रही थीं। उनका यह अंदाज उनके फैंस को खूब पंसद आया था। उनकी इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर खूब तारीफ बंटोरी थीं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments