Breaking News

बॉलीवुड स्टार्स के संघर्ष

नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री को हमेशा से शोहरत और लग्जरी लाइफ स्टाइल के नजरिए से देखा जाता है। आज जितने भी सेलेब्स हैं। अक्सर वह अपनी शानदार लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रहते हैं। इस इंडस्ट्री में नाम कामने के लिए अपने बड़े से लेकर एक छोटे कलाकार को बड़े पर्दे पर मरते, कड़ी मेहनत, खून-पसीना बहाते हुए देखा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि असल में जिंदगी में भी कुछ स्टार्स की कहानी किसी फिल्म से कम नहीं है। जिन्होंने सातवें मुकाम पर पहुंचने के लिए ऐसे-ऐसे कर्म किए हैं। जिन्हें सुनकर आप के भी होश उड़ जाएंगे। तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी बड़ी हस्तियों के स्ट्रग्ल की कहानी सुनाएंगे। जो आज इंडस्ट्री के जाने-माने नामों में शुमार हैं।

Amitabh Bachchan

अमिताभ बच्चन

आज अमिताभ बच्चन की एक आवाज़ सुनने के लिए और उनकी एक झलक दिखने के लिए लोग घंटों लाइन में खड़ें रहना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं इस मुकाम को हासिल करने के लिए अमिताभ बच्चन ने कितनी मेहनत की थी। अमिताभ को कई बार उनकी भारी आवाज़ और पतली टंगों की वजह से नौकरियां नहीं मिलती थीं। ऐसे में पैसों की तंगी की वजह से वह मरीन ड्राइव के बेंच पर सो कर अपनी रातें निकाला करते थे। यही नहीं लगभग अमिताभ की 12 फिल्में फ्लॉप हो गई थीं।

बावजूद इसके उन्होंने संघर्ष को जारी रखा और आज वह सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के नाम से जाने जाते हैं। बिग बी को पद्म विभूषण, पद्म भूषण, पद्म श्री, भारत के राष्ट्रपति "मेडलियन ऑफ ऑनर", और मानद डॉक्टरेट के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है।

 

यह भी पढ़ें- मां की पुण्यतिथि पर भावुक हुए 78 साल के अमिताभ बच्चन, कहा- वह होती तो यही चाहतीं...

Shahrukh Khan

शाहरुख खान

बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरुख खान भी गरीबी से उठकर आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि शाहरुख खान दिल्ली के रहने वाले हैं। बताया जाता है कि वह दिल्ली में होने वाली रामलीला में बंदरों का किरदार निभाते थे। यही नहीं पैसा कमाने के लिए वह सिनेमाघरों के बाहर खड़े होकर टिकट बेचा करते थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक्टर की पहली कमाई महज 50 रुपए थे। वहीं शाहरुख के ऐसे अभिनेता हैं। जिन्होंने अपनी पहली ही फिल्म डर से विलेन का रोल निभाकर खूब लोकप्रियता हासिल की थी।

Rajnikanth

रजनीकांत

रजनीकांत जिन्होंने अपनी पहचान एक सुपरस्टार के नाम से बनाई है। सालों बाद भी रजनीकांत जब बड़े पर्दे पर आते हैं। तो अपने अनोखे अंदाज से लोगों का दिल जीत लेते हैं। लेकिन एक जमाना था। जब इस सुपरस्टार को लोग साधारण व्यक्ति समझते थे। बताया जाता है कि रजनीकांत ने बस-कंडक्टर, कुली और बढ़ाई जैसी नौकरियां की हैं। उनकी लाइफ में कई बाधाएं आईं, लेकिन उन्होंने बड़ी ही समझदारी से उनका सामना किया। आज साउथ इंडस्ट्री में लोग रजनीकांत को भगवान के रूप में भी पूजते हैं। यही नहीं पद्म भूषण और पद्म विभूषण जैसे भी पुरस्कारों से उन्होंने सम्मानित किया गया है।

Dilip Kumar

दिलीप कुमार

दिलीप कुमार का नाम हिंदी सिनेमा जगत के दिग्गज कलाकारों में की लिस्ट में शुमार है। जितना दिलीप कुमार अपनी फिल्मों को लेकर जाने जाते हैं। उतना ही वह अपनी संघर्षभरी जिंदगी के लिए भी जाने जाते हैं। बताया जाता है कि फिल्मी करियर की शुरूआत से पहले दिलीप कुमार सड़क किनारे फल बेचा करते थे। यही नहीं एक आर्मी क्लब में सैंडविच का स्टॉल भी चलाते थे। इस बीच एक्ट्रेस देविका रानी दिलीप कुमार की जिंदगी में उनका फरिश्ता बनकर आईं। उन्होंने उन्हें फिल्म में काम करने का मौका दिया और ऐसे दिलीप कुमार स्टार बन गए। यही नहीं मार्मिक किरदारों की वजह से वह ट्रेजड़ी किंग के भी नाम से मशहूर हो गए।

Dev Aanad

दिवंगत अभिनेता देव आनंद

द एवरग्रीन एक्टर के नाम से हिंदी सिनेमा जगत में पहचान बनाने वाले देव आनंद का अनोखा स्टाइल आज भी लोगों के बीच मशहूर हैं। देव आनंद ने ही हिंदी सिनेमा जगत को अपनी फिल्मों से नई परिभाषा दी थी। लेकिन आप जानते हैं कि इस सफलता का स्वाद लेने से पहले वह एक मामूली क्लर्क हुआ करते थे। जिसके बाद एक सैन्य अधिकारी ने देव आनंद के भीतर छुपे कलाकार को सबके सामने लाने की कोशिश की। जो कि सफल साबित हुई।

Dharmendra

धर्मेंद्र

दमदार बॉडी और दमदार डायलॉग्स से लोगों को दीवाना बनाने वाले एक्टर धर्मेंद्र की लिए भी फिल्म इंडस्ट्री में नाम बनाना इतना आसान नहीं था। एक शो के दौरान धर्मेंद्र ने बताया था कि कैसे वह मुंबई में घर ना होने के कारण गैराज में सोया करते थे। वह ड्रिलिंग फर्म में काम करते थे। जहां उन्हें मात्र 200 रुपए मिलते थे। लेकिन उनकी कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यह नाम और मुकाम हासिल हुआ।

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र को बिल्कुल पसंद नहीं था बेटियों का डांस और एक्टिंग करना, गुस्से में नहीं देखी थी बेटी ईशा की फिल्म

Akshay Kumar

अक्षय कुमार

बॉलीवुड में हैंडसम और फिट मैन के नाम से मशहूर अक्षय कुमार एक जमाने में होटल में काम करते थे। जी हां, यह उन दिनों की बात है जब अक्षय कुमार स्ट्रगल कर रहे थे। वह एक होटल में शेफ और वेटर का काम किया करते थे। यही नहीं बाज़ारों में वह कपड़े भी बेचा करते थे।

Mithun Chakraborty

मिथुन चक्रवर्ती

अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जब अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आए थे। तब उनके पास खाने और सोने तक के पैसे नहीं थे। एक शो के दौरान उन्होंने बताया था कि वह टंकी में और बिल्डिंग की छतों पर सोया करते थे। अक्सर उन्हें उनके काले रंग की वजह से रिजेक्ट कर दिया जाता था। जिसकी वजह से उनका संघर्ष उनके लिए और भी कड़ा हो गया था। लेकिन आज अभिनेता डिस्को मैन के नाम से मशहूर हैं।

Boman Irani

बोमन ईरानी

कहते हैं ना कि सफलता उम्र देखकर नहीं मिलती है। बोमन ईरानी भी उन अभिनेताओं में से एक हैं। जिन्हें देर ही सही लेकिन सफलता मिली। 44 साल की उम्र में बोमन को पहला ब्रेक मिला था। इससे पहले वह द ताज होटल में एक वेटर की नौकरी किया करते थे। यही नहीं बोमन ईरानी की मां की एक बेकरी शॉप थी। जिस पर वह वेफर्स बेचा करते थे।

nawazuddin siddiqui

नवाजुद्दीन सिद्दीकी

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के जीवन का संघर्ष लोगों को मेहनत करना सिखाता है। अभिनेता एक किसान परिवार से ताल्लुक रखेत हैं। परिवार बड़ा होने की वजह से उन्होंने वॉचमैन से लेकर कैमिस्ट बॉय तक की नौकरी की। लेकिन कुछ समय बाद वह मुंबई अपनी किस्मत अजमाने चले आए। साल 1999 में उनकी फिल्म सरफरोश आई। लेकिन 10 साल अभिनेता को उनका मुकाम मिला। आज नवाज बेहतरीन कलाकारों की गिनती में आते हैं। यही नहीं उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से भी नवाज़ा जा चुका है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments