Breaking News

Varun-Natasha Wedding: शादी में शामिल होंगे बॉलीवुड के ये खास मेहमान, देखिए पूरी लिस्ट

नई दिल्ली | बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी 24 जनवरी को अलीबाग में होने जा रही है। दोनों की शादी को लेकर प्रिपरेशन तेजी से चल रही है। अलीबाग के द मेंशन हाउस में वरुण और नताशा सात फेरे लेंगे। वहीं इसी बीच शादी में कौन-कौन से मेहमान पहुंचेंगे इसकी भी जानकारी सामने आई है। कोविड-19 के चलते सिर्फ कुछ खास गेस्ट ही वरुण की शादी में शामिल होंगे। 200 लोगों के मेहमानों की लिस्ट में बॉलीवुड के कुछ खास सेलेब्स को न्यौता दिया गया है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो डेविड धवन ने अपने बेटे की शादी में बॉलीवुड से गिने-चुने लोगों को ही इन्वाइट किया है। शादी की रस्में आज से शुरू हो चुकी हैं। 22 जनवरी से लेकर 24 जनवरी तक ये चलेंगी। वरुण धवन और नताशा दलाल की शादी में गेस्ट की लिस्ट में सलमान खान, कटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, नीतू कपूर, अर्जुन कपूर, जान्हवी कपूर, शाहरुख खान, साजिद नाडियाडवाला और अर्जुन कपूर जैसे सितारों को न्यौता भेजा गया है। आज वरुण का परिवार अलीबाग स्थित रिजॉर्ट में पहुंच जाएंगे और दो दिन तक शादी के सभी फंक्शन चलेंगे।

हालांकि शादी में भले ही कुछ खास गेस्ट को ही न्यौता दिया गया हो लेकिन रिसेप्शन में सभी को बुलाया जाएगा। शादी के बाद मुंबई में परिवार बड़ा रिसेप्शन रखेगा जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments