Breaking News

देश में Corona से संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार, जानिए अब तक कितने लोगों ने गंवाई जान

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) का खतरा लगातार बढ़ रहा है। नए मामलों में भी इजाफा हो रहा है। देशभर में अब कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। हालांकि इस बीच ये बड़ी राहत मिली है कि कोरोना के रोजाना नए मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

नए मामलों में कमी आने के साथ कोरोना मरीजों के ठीक होने की संख्या लगातार बढ़ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या एक्टिव मामलों से करीब 30 फीसदी ज्यादा है।

अमित शाह के बंगाल दौरे से पहले मचा बवाल, बीजेपी की इस चूक के चलते ममता को मिला बड़ा मुद्दा

covid19-2.jpg

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देश में बीते कुछ हफ्तों में कोरोना वायरस के एवरेज रोजाना सकारात्मक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इस बीच अब भी देश में 3 लाख एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना संक्रमितों की संख्या 1,00,04,599 रिकॉर्ड किए गए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की दर (Recovery Rate) में भी बढ़ोत्तरी हुई है।

देश में कोरोना का हाल
1 करोड़ के पार हुई कोरोना संक्रमितों की संख्या
1 लाख 45 हजार 136 लोगों ने गंवाई अपनी जान
3 लाख 08 हजार एक्टिव केस
95 लाख 50 हजार लोग कोरोना से उबरे
325 दिन में भारत ने पार किया एक करोड़ का आंकड़ा
30 जनवरी को देश में पहला मामला सामने आया था

16 करोड़ कोरोना टेस्ट अब तक
इंडियन सेंटर फॉर मेडिकल रिसर्च के मुताबिक 18 दिसंबर तक देशभर में कोरोना वायरस के लिए 16 करोड़ सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

इनमें सिर्फ 11 लाख सैंपल शुक्रवार को ही टेस्ट किए गए हैं। वहीं देश में पॉजिटिविटी रेट 07 फीसदी है।
26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20,000 से ज्यादा हैं।

इन राज्यों में बढ़ा रिकवरी रेट
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक देशभर में जिन राज्यों में तेजी से रिकवरी रेट सुधरा है उनमें महाराष्ट्र, तमिलनाडु कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और केरल प्रमुख रूप से शामिल हैं।

मौसम विभाग ने देश के 10 राज्यों में अगले 6 दिन कड़ाके की ठंड का जारी किया अलर्ट, इस राज्य में ऑरेंज अलर्ट

दुनिया में 9वें स्थान पर भारत
आपको बता दें कि एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का नौवां स्थान है। हालांकि कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। वहीं देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले महाराष्ट्र में हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments