Breaking News

मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी जताया शोक, कही यह बड़ी बात

नई दिल्ली। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

आपको बता दें कि शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार देर रात निधन हो गया था। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरू 83 वर्ष के थे। उन्हें 17 नवंबर को एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में न्यूमोनिया की शिकायत के कारण भर्ती कराया गया था। सादिक अपने पीछे पत्नी ताज सुल्ताना, तीन बेटे और एक बेटी छोड़ गए हैं। उनकी स्वास्थ्य स्थिति बहुत गंभीर थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने धर्मगुरु के निधन पर दुख व्यक्त किया है और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना भी व्यक्त की।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments