Breaking News

निवार चक्रवात के कारण दक्षिण भारत की पांच ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द

नई दिल्ली। चक्रवात निवार की वजह से आम लोगों को काफी तकलीफों का सामना करना पड़ सकता है। आम लोगों को पहले ही घर से बाहर निकलने की मना किया गया है। वहीं दूसरी ओर दक्षिण भारत की ओर जाने वाली पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। दक्षिणी रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार यह पांच ट्रेनें 28 नवंबर तक रद्द रहेंगी। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर 28 नवंबर तक कितनी और कौन सी ट्रेने रद्द रह सकती हैं।

दक्षिणी रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार निवार चक्रवात की वजह से कुल पांच ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है।दो ट्रेनें आज के लिए, तीन कल के लिए और एक 28 नवंबर के लिए पूरी तरह से रद्द कर दी गई। दक्षिणी रेलवे के अनुसार कुल पांच ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द कर दिया गया है। आपको बता दें कि निवार चक्रवात के कारण अलर्ट जारी कर दिया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments