Breaking News

Bihar Assembly Polls: महागठबंधन से अलग होकर अकेले चुनाव लड़ेगी जेएमएम, कहा- आरजेडी से मिला धोखा

नई दिल्ली। बिहार में विधानसभा चुनाव ( Bihar Assembly Election ) के पहले चरण को लेकर राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है। इस बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा ( JMM ) ने चुनाव में अकेले ही लड़ने का निर्णय लिया है। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि हमने सात विधानसभा क्षेत्रों की पहचान की है जहां चुनाव लड़ेंगे। खास बात यह है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में बने महागठबंधन से किनारा कर लिया है।

झामुमो ने आरोप लगाया है कि राजद ने उनके साथ राजनीतिक धोखेबाजी की है। यही वजह है कि वे चुनाव में महागठबंधन के साथ लड़न की बजाय अकेले लड़ेंगे।

15 अक्टूबर से खुलने जा रहे हैं देशभर में सिनेमा हॉल, फिल्म देखने जाने से पहले जान लें ये जरूरी नियम

कोरोना संकट के बीच आई एक और बड़ी खबर, देशभर के इन राज्यों में तेजी से बढ़ रहा है संक्रमण

बिहार विधानसभा चुनाव को राजनीतिक सरगर्मियां तेज होती जा रही हैं। मंगलवार शाम जहां बीजेपी ने अपनी पहली सूची जारी कर दी। वहीं दूसरी तरफ जेएमएम ने महागठबंधन से अलग होकर पहले चरण के मतदान के लिए सात सीटों पर चुनाव का ऐलान भी कर डाला।

सीमावर्ती इलाकों की सात सीटों पर चुनौती
जेएमएम ने झारखंड की सीमावर्ती बिहार की सात विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा करते हुए कहा कि आगे दूसरे और तीसरे चरणों के लिए कुछ अन्य सीटों पर भी वो अपने उम्मीदवार उतार सकती है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी ने महागठबंधन का नेतृत्व कर रहे आरजेडी की राजनीतिक धोखेबाजी की वजह से ये कड़ा फैसला लिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हम बिहार चुनाव लड़ेंगे तो हमें किसी की राजनीतिक खैरात नहीं चाहिए।

हम अपने संगठन के बल पर चुनाव लड़ने के लिए सक्षम हैं। यही वजह है कि हमने स्वतंत्र रूप से चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है। भट्टाचार्य ने कहा कि भले ही कम सीटों पर चुनाव लड़ेंगे , लेकिन मजबूती के साथ लड़ेंगे।

इन सीटों पर लड़ेंगे चुनाव
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने पहले चरण के मतदान में जिन सीटों से ताल ठोंकने की तैयारी की है उनमें झाझा, चकई, कटोरिया, धमदाहा, मनिहारी, पीरपैंती और नाथनगर प्रमुख रूप से शामिल हैं।

आपको बता दें कि बिहार विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव होना है। पहले चरण का मतदान 28 अक्टूबर को होगा, जबकि दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होना है। 10 नवंबर को नतीजे आएंगे। 243 सदस्यों वाले बिहार विधानसभा के लिए पहले चरण की 71 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया एक अक्टूबर से जारी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments