बदल गया है भारत के लोगों का Body Mass Index, जानें क्या है नया पैमाना ?
नई दिल्ली। देश के लोगों का बॉडी मास इंडेक्स (Body Mass Index) अब बदल गया है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (National Institute of Nutrition, India) ने भारतीय महिला और पुरुषों के वजन और ऊंचाई के पैमाने में बदलाव किया है। अब नए वजन के पैमाने में 5 किलो और जोड़ा है। यानी अब 65 किलो वाले पुरुष, 55 किलो वाली महिलाएं बिल्कुल फिट होंगे।
इससे पहला साल 2010 में भारतीय पुरुषों का औसत वजन 60 किलोग्राम था जिसे अब बदलकर 65 किलोग्राम कर दिया गया है। वहीं महिलाओं का औसत वजन पहले 50 किलोग्राम था। जिसे बदलकर अब 55 किलोग्राम कर दिया गया है।
Google ने आज Zohra Sehgal पर बनाया खास डूडल, जानिए कौन थीं वो?
वजन के साथ-साथ नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने महिलाओं और पुरुषों के वजन में भी बदलाव किए हैं। पहले पुरुषों की ऊंचाई 5 फीट 6 इंच थी लेकिन अब इसे बदलकर फीट 8 इंच कर दी गई है। वहीं जहां महिलाओं की हाइट 5 फीट थी इसे अब बढ़ाकर 5 फीट 3 इंच कर दिया गया है।
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने BMI में बदलाव के साथ-साथ महिलाओं और पुरुषों के रेफरेंस एज को भी बदला गया है। साल 2010 एज 20-39 की जगह अब 19-39 कर दिया गया है।
UPSC Prelims 2020 मामले में आयोग आज दाखिल करेगा एफिडेविट, 30 सितंबर को होगी
क्या होता है BMI
BMI वो टर्म है जिसके जरिए ये पता लगाया जाता है कि किसी शख्स के शरीर के हिसाब से उसका वजन और ऊंचाई कितनी होनी चाहिए। अगर BMI निर्धारित मानक से अधिक होता है तो वह शरीर के लिए सही नहीं होता है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments