Breaking News

बॉलीवुड में शुरू हुआ गणपति बप्पा के विसर्जन का दौर, सेलेब्स बोले अगले बरस तू जल्दी आ.....

बॉलीवुड में गणपति बप्पा के विसर्जन का दौर शुरू हो गया हैं। क्योंकि मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में लोग डेढ़ दिन, 3 दिन, 5 दिन, 7 दिन और 11 दिन के लिए गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं। अपने अपने नियम अनुसार वह इस दौरान गणपति बप्पा की धूमधाम से पूजा अर्चना कर उनका विसर्जन करते हैं।

शिल्पा शेट्टी ने किया डांस

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी गणपति बप्पा का स्वागत किया। उन्होंने खुद बाजार जाकर गणपति बप्पा को अपने घर लेकर आई। इसके बाद अब धूमधाम से उन्होंने अपने परिवार सहित गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना कर विसर्जन किया है। आपको बता दें कि अभिनेत्री पिछले कई सालों से इको फ्रेंडली गणपति बप्पा की मूर्ति की स्थापना कर रही है। ताकि विसर्जन के दौरान जल प्रदूषित ना हो, इस शुभ अवसर पर वे पिंक और पीले कलर के परिधानों में नजर आई। उन्होंने हर बार की तरह इस बार भी गणपति बप्पा की विदाई के दौरान जमकर डांस किया। इस अवसर पर उनके पति राज कुंद्रा भी उत्साह के साथ नजर आए।

श्रद्धा कपूर ने किया विसर्जन

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर ने गणपति बप्पा का विसर्जन किया। वह अपने हाथों में गणपति बप्पा को लेकर विसर्जन के लिए जाती हुई नजर आई। उनकी छोटी मौसी तेजस्विनी कोल्हापुर भी गणपति बप्पा के विसर्जन में शामिल हुई। श्रद्धा ने इको फ्रेंडली पति बप्पा की स्थापना की थी।

सोनाली बेंद्रे ने की पति के साथ पूजा

गणेश चतुर्थी के दौरान सोनाली बेंद्रे भी बहुत खुश नजर आई। वह अपने पति गोल्डी बहल और बेटे रणवीर के साथ बहुत खूबसूरत नजर आ रही थी। इस दौरान सोनाली बेंद्रे घर पर ही गणपति बप्पा की पूजा के लिए हरे रंग की साड़ी में नजर आई थी।

दिव्या खोसला और संजय दत्त

प्रोड्यूसर और मॉडल दिव्या खोसला गणपति बप्पा की भक्ति में डूबी नजर आई। उन्होंने अपने घर पर गणपति बप्पा की स्थापना कर उनकी पूजा-अर्चना की और सोशल मीडिया पर फोटोस भी शेयर किए। इस अवसर पर वे फेस्टिवल लुक में नजर आई। वहीं बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त भी गणपति बप्पा की शुभकामनाएं देते हुए नजर आए। उन्होंने अपने घर में गणपति बप्पा का स्वागत किया। इस अवसर पर संजय दत्त सफेद कुर्ते पजामे में और उनकी पत्नी मान्यता दत्त प्रिंटेड कुर्ता और नीले रंग के स्कर्ट के साथ फेस्टिवल लुक में नजर आई थी।

सलमान ने की आरती

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान सहित उनका पूरा परिवार भी गणपति बप्पा की पूजा अर्चना करता नजर आया। सलमान खान भी गणपति बप्पा के विसर्जन का हिस्सा बने। इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी विसर्जन में शामिल हुई। इस दौरान सलमान ने अपने भांजे को गोद में लेकर गणेश जी की आरती की। उनके इस विसर्जन की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments