Breaking News

'Ramayan' की सफलता देख खुश हुए उपराष्ट्रपति Venkaiah Naidu , भारतीय महाकव्यों को कहा-'शुक्रिया'

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के चलते 17 मई तक देशभर में लॉकडाउन जारी है। ऐसे में देश की एक तिहाई जनता घर बैठी है। जनता के मनोरंजन के लिए दूरदर्शन ने एक पहल की थी। चैनल ने अस्सी के दशक के सभी कार्यक्रमों को फिर से टेलिकास्ट करने का निर्णय लिया। जिसमें निर्देशक रामानंद सागर ( Director Ramanand Sagar ) की रामायण ( Ramayan ) को भी टीवी पर दिखाया गया। शो को दर्शकों से बेहद ही प्यारा मिल रहा है। सालों बाद भी इस रामायण ने करोडों लोगों का दिल जीत लिया। इन दिनों घर-घर में रामायण देखी जा रही है। रामायण के बारें में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ( Indian Vice President Venkaiah Naidu ) ने भी कार्यक्रम के बारें में लिखते हुए ट्वीट किया है।

उन्होंने कार्यक्रम की तारीफ करते हुए कहा- शो को 'ओल्ड इज गोल्ड' बताया। हरि अनंत, हरि कथा अनंता। दूरदर्शन द्वारा फिर से पेश किए गए कार्यक्रम रामायण की लोकप्रियता ने विश्व रिकॉर्ड कायम किया है और यह दुनिया का सबसे ज्यादा बार देखा जाने वाला शो बन गया है। #रामायण।'

दूरदर्शन पर 'उत्तर रामायण' ( Uttar Ramayan ) का भी प्रसारण किया था। 2 मई को शो आखिरी एपिसोड दिखाया गया था। शो में लव-कुश ( Luv-kush ) के अभिनय को देख दर्शक काफी भावुक दिखाई दिए। श्रीराम कथा ( ShriRam Katha ) सुन लोगों की आंखों से आंसू नहीं थम रहे थे। बता दें शो रामायण धारावाहिक ( Ramayan Serial ) अब एक और चैनल पर फिर से शुरू हो गई है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments