Breaking News

'ट्वाइलाइट' फेम अभिनेता गर्लफ्रेंड के साथ घर में मृत मिले, जानें क्या हैं मौत की वजह

वर्ष 2008 में आई फिल्म 'ट्वाइलाइट' काम करने वाले अभिनेता ग्रेगरी टायरे ( gregory tyree ) का निधन हो गया है। वे महज 30 साल की उम्र में जॉर्जी अपने लॉस वेगास स्थित घर में मृत पाए गए। इस खबर के सामने आने के बाद हॉलीवुड इंडस्ट्री में मातम छा गया है। उनके फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया के जरिए सभी उन्हेें श्रद्धाजंलि दे रहे हैं और उनकी आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं।

Gregory tyree boyce

बताया जा रहा है कि ग्रेगरी टायरे के साथ उनकी गर्लफ्रेंड नटाली भी 13 मई की शाम 5 बजे के करीब मृत पाई गईं। फिलहाल दोनों की मौत की वजह पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। महज 30 साल की उम्र में जॉर्जी अपने लॉस वेगास स्थित घर पर मृत पाए गए। उनकी उम्र 30 साल थी। मौत के कारण का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है और पुलिस जांच में जुट गई है। उनकी मौत को एक हफ्ते से ज्यादा वक्त बीत चुका है।

घटना की जानकारी उस समय सामने आई जब अभिनेता कजिन उनकी तलाश करते हुए घर आया। जहां उसने दोनों को मृत पाया। पुलिस मौत समेत अन्य पहलुओं की भी छानबीन कर रही है। कई रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह घटना आपराधिक नहीं थी।

 

Gregory tyree boyce

बता दें कि साल 2008 में आई फिल्म ट्वाइलाइट से उन्हें काफी फेम मिला था। ट्वाइलाइट सीरीज के एक्टर एडी गाथेगी ने भी ग्रेगरी टायरे के निधन पर अफसोस जताते हुए ट्वीट में लिखा-ट्वाइलाइट के अपने छोटे भाई ग्रेगरी टायरे बॉयेस और उनकी गर्लफ्रेंड के निधन से दुखी हूं। वे अभी काफी युवा थे। दुखी दिन। दोनों की आत्म को शांति मिले। बता दें, ग्रिगोरी के 10 साल की बेटी भी हैं, जिसका नाम अलाया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments