महाराष्ट्र: आपसी रंजिश में बीजेपी नेता सहित परिवार के 5 लोगों की निर्मम हत्या, 3 गिरफ्तार, शहर में तनाव

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के जलगांव के भुसवल शहर में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के नगर सेवक रविंद्र खरात के परिवार पर अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया। इस हमले 5 लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना फैलते ही भुसावल शहर सहित पूरा जलगांव जिला हिल गया। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव है।
बताया जा रहा है कि घटना के समय हाथापाई भी हुई थी। इस हाथापाई में दो आरोपी भी जख्मी हुए थे। पुलिस इस घटना की तहकीकात कर रही है।
पांच लोगों की नृशंस हत्या के बाद से क्षेत्र में पुलिस बल को सतर्क कर दिया गया है। पांच लोगों की एक साथ हत्या के बाद से स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस प्रशासन की कार्यकुशलता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों का आरोप है कि भुसावल शहर में गुंडागर्दी चरम पर है और पुलिस प्रशासन सोई हुई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक आपसी रंजिश में इस तरह की हत्या हुई है। पुलिस अधीक्षक पंजाबराव उगले ने कहा कि इस घटना के बाद भुसावल शहर में माहौल तनावपूर्ण है।
Maharahstra:BJP leader Ravindra Kharat,3 members of his family&his son's friend, died after being attacked by unidentified miscreants in Bhusawal, Jalgaon. Police say,'Miscreants fired at deceased people&attacked them with knives outside their house,3 arrested, probe on.' (06.10) pic.twitter.com/ZjAmL6V5h6
— ANI (@ANI) October 6, 2019
जानकारी के मुताबिक निर्मम हत्या की ये घटना रविवार रात करीब 9 बजे की है। रविंद्र खरात भुसावल शहर स्थित समता नगर परिसर में अपने घर के बाहर बैठे थे तभी दो आरोपियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस हमले में वे बुरी तरह से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।
गोलीबारी की आवाज सुनकर उनके भाई सुनील बाबू राव खरात बाहर आए। हमलावरों ने उन पर भी गोली चला दी। सुनील खरात जान बचाने के लिए बगल वाले घर में घुस गए। वहां पर भी हमलावर उनका पीछा करते हुए पहुंच गए।
हमलावरों ने चाकू से सुनील खरात पर बुरी तरह से हमला किया और उनका गला काट दिया। उनकी वहीं पर मौत हो गई। हमलावरों ने बाद में रविंद्र खरात के दोनों बेटे रोहित और प्रेम सागर के साथ उनके एक दोस्त पर भी चाकू से हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने रविंद्र खरात के दोनों बेटों सहित दोस्त को भी बुरी तरह से घायल कर दिया। हमला करने के बाद बदमाश फरार हो गए। इसमें दो व्यक्तियों की तत्काल घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
कारपोरेटर रविंद्र की पत्नी की हालत गंभीर
गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को हमले के तत्काल बाद जलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन भर्ती होने से पहले उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। जानलेवा हमले में मृतक बीजेपी कारपोरेटर रविंद्र की पत्नी भी गंभीर रूप घायल हो चुकी हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक इस घटना के आधे घंटे के बाद जलगांव के पुलिस विभाग ने 3 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस ने कई ठिकानों में दबिश भी दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments