लद्दाख बॉर्डर पर फिर आमने-सामने आए भारत-चीनी सेना, नोकझोंक और धक्का-मु्क्की

नई दिल्ली। डोकलाम के बाद भारत-चीन बॉर्डर पर एक बार हलचल बढ़ने की खबर सामने आई है। यहां लद्दाख बॉर्डर पर दोनों सेनाएं अचानक आमने-सामने आ गए। दरअसल, यह घटना बुधवार को उस समय हुई, जब पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर दोनों सेनाओं के जवान आपस में भिड़ गए।
दोनों के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि, घटना के बाद हालात सामान्य हो गए और दोनों पक्षों के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत भी की गई।
चंद्रयान-2: नोबेल प्राइज विनर साइंटिस्ट का दावा, ISRO निकाल लेगा मून लैंडर समस्या का हल!
Ladakh: Indian, Chinese soldiers engage in face-off near Pangong Tso Lake
— ANI Digital (@ani_digital) September 12, 2019
Read @ANI Story | https://t.co/b7S4GbfZq1 pic.twitter.com/Bw2AC4JknE
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के समय भारतीय सेना के जवान पैंगॉन्ग झील के उत्तरी किनारे पर गश्त लगा रहे थे।
तभी उनका सामना चीनी सेना के जवानों से हो गया। इस दौरान चीनी सेना सेना के जवानों ने भारतीय जवानों के वहां गश्त पर विरोध करना शुरू कर दिया।
इस बात को लेकर दोनों के बीच धक्का-मुक्की और नोकझोंक हो गई।
NASA की मदद के बाद भी नहीं हुआ 'विक्रम' से संपर्क, इसरो प्रमुख बोले— अगले मिशन पर करें फोकस

आपको बता दें कि 2017 में डोकलाम को लेकर भारत और चीन के बीच तनातनी हो गई थी। इस दौरान भूटान ने दावा किया था डोकलाम स्थित उसके क्षेत्र में चीन सड़क निर्माण कर रहा है।
भूटान के साथ एक संधि के चलते भारत ने इसको लेकर चीन का विरोध किया था।
जिसके बाद दोनों सेनाएं आमने-सामने आ गईं थी। हालांकि बाद में दोनों देशों के आपसी सहमति के बाद विवाद सुलझा लिया गया था।

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments