Breaking News

चंद्रयान-2: चांद की सतह से टकराया था 'विक्रम' लैंडर, नुकसान होने की आशंका

नई दिल्ली। भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन ( ISRO ) ने चंद्रयान-2 के लैंडर 'विक्रम' को खोज निकाला है। लैंडर विक्रम चांद की सतह दिखा है।

इसके साथ इसरो प्रमुख के सिवन ने खुलासा किया है कि परिस्थितियों को देखकर लगता है जैसे लैंडर चांद की सतह से टकरा गया था। इसरो प्रमुख ने माना है कि विक्रम लैंडर की लैंडिंग योजना के विपरीत हुई है।

यह लैंडिंग सॉफ्ट नहीं रही।

 

a3.png

के सिवन ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि लैंडर विक्रम को चांद की सतह पर ढूंढ निकाला गया है। लैंडर अवश्य ही चंद्रमा की सतह पर जोर से गिरा है।

हालांकि इसरो चीफ ने यह नहीं बताया कि चांद से टकराने पर लैंडर को नुकसान पहुंचा है कि नहीं। वहीं, अन्य कई अंतरिक्ष विश्लशेको ने लैंडर को नुकसान पहुंचने की बात कबूली है।

उनका मानना है कि चांद की सतह से तेजी से टकराने के बाद लैंडर विक्रम को हुए नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता।

 

a.png

यहां तक कि कुछ अंतरिक्ष वैज्ञानिकों का तो कहा है कि शायद लैंडर विक्रम ने तय गति से चांद पर लैंडिंग न की।

यह भी हो सकता है कि लैंडिंग के समय उसने चारों पैरों का इस्तेमान न किया है, जिसकी वजह से उसको नुकसान पहुंचा हो।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments