बारिश और बाढ़ से देश का हाल बेहाल, केरल और महाराष्ट्र में बिगड़े हालात
नई दिल्ली। भारी बारिश के कारण देश में बाढ़ ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है। कई राज्यों में बाढ़ के कारण जिंदगी बेहाल हो गई है। खासकर, केरल और महाराष्ट्र में हालात लगातार बिगड़ रहे हैं। बाढ़ के कारण अकेले केरल में अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। बाढ़ प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए नेवी और NDRF की टीम लगातार मदद में जुटी हुई है।
पढ़ें- देश के 14 राज्यों में आज अच्छी बारिश का अलर्ट, केरल के 18 जिलों में 18 अगस्त तक स्कूल बंद
Army personnel continue rescue operations in flood hit Wayanad. #KeralaFloods pic.twitter.com/apvTyKAoxN
— ANI (@ANI) August 10, 2019
Maharashtra: National Disaster Response Force (NDRF) continues rescue operations in Sangli. #maharashtrafloods pic.twitter.com/khJCho9YlB
— ANI (@ANI) August 10, 2019
केरल और महाराष्ट्र में बाढ़ से हाहाकार
बिहार और असम में कहर बरपाने के बाद बाढ़ ने केरल और महाराष्ट्र की स्थिति बिगाड़ दी है। केरल में बाढ़ से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें मल्लापुरम में अबतक 10 और वायनाड में 9 लोगों की मौत हुई है।
करीब एक लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। वहीं, वायनाड में लैंडस्लाइड होने के कारण जनजीवन काफी प्रभावित हो गया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को वायनाड का दौरा करेंगे। हालांकि, इस बाबत उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी बातचीत की है।
पढ़ें- महाराष्ट्र में बाढ़ से हालात बद से बदतर, सामने आया वीडियो
Flooding in Kottayam after incessant rainfall in the region. 42 people have died in Kerala so far this monsoon, due to floods. pic.twitter.com/I7CUf8DMfg
— ANI (@ANI) August 10, 2019
केरल के अलावा महाराष्ट्र में भी स्थिति काफी भयावह हो गई है। बाढ़ के कारण महाराष्ट्र में अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सांगली में 12, कोल्हापुर में 4, सतारा में 7, पुणे में 6 और सोलापुर में एक शख्स की मौत हो चुकी है। करीब दो लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। बाढ़ प्रभावित की मदद के लिए कोल्हापुर के शिरोली गांव में नेवी की 14 टीमें पहुंच चुकी है। NDRF और नेवी की टीम लगातार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है।
#KarnatakaFloods: State Civil Defence QRT(Quick Reaction Team) carried out rescue operations in flood hit Holealur village in Gadag district yesterday pic.twitter.com/euPQNW8UwX
— ANI (@ANI) August 10, 2019
कई जगहों पर बाढ़ से तबाही
वहीं, कर्नाटक में भी बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है। कई इलाकों में जलजमाव होने के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है। मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा इस बाबत आज प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे। इधर, गुजरात में भारी बारिश के कारण एक बहुमंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में चार मजदूरों की मौत हो गई है। यह घटना शेला गांव में घटी है। फिलहाल, मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में भी बाढ़ के कारण जनजीवन प्रभावित हो गया है।
#UPDATE Gujarat: 4 dead after a 3-storey apartment building in Pragatinagar, Nadiad collapsed, late last night. Rescue operations underway. More details awaited. pic.twitter.com/yhZyw8PfJm
— ANI (@ANI) August 10, 2019
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments