Breaking News

हितों में टकराव के मामले में मिस्टर वॉल को मिला अनिल कुंबले का साथ

नई दिल्ली। मिस्टर वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड ( Rahul Dravid ) हितों के टकराव के मामले में फंसे हुए हैं। द्रविड को बीसीसीआई ( BCCI ) के लोकपाल डीके जैन ने हितों को टकराव के मामले में भेजा था। संकट की घड़ी पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ( Sourabh Ganguly ) और ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ( Harbhajan Singh ) राहुल द्रविड का बचाव किया था। अब द्रविड को भारत के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ( Anil Kumble ) का साथ मिला है। कुबंले ने द्रविड का बचाव करते हुए कहा कि किसी के जीवन में भी हितों का टकराव हो सकता है।

राहुल द्रविड पर हितों में टकराव का मामला नहीं बनता

बीसीसीआई ( BCCI ) के लोकपाल ने राहुल द्रविड को इंडिया सीमेंट्स में उपाध्यक्ष के पद पर होने के कारण नोटिस भेजा है। राहुल द्रविड भारतीय क्रिकेट एकादमी में निदेशक के पद हैं। महान खिलाड़ी अनिल कुंबले ने कहा कि मेरा मानना है कि इसमें किसी तरह के हितों में टकराव का मामला नहीं होना चाहिए। कुंबले ने आगे कहा कि हर पेशेवर व्यक्ति के साथ हितों में टकराव का मामला हो सकता है। लेकिन उससे आपके जुड़े होने के तरीके पर सब निर्भर करता है।

क्रिकेटरों को ऐसे मामले में घसीटना गलत - कुंबले

टेस्ट की एक पारी में 10 विकेट लेने का रिकार्ड बनाने वाले लेग स्पिनर कुंबले क्रिकेटरों को इस तरीके के मामलों में फंसाने के दुखी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे क्रिकेटरों की संख्या बहुत कम होती है, जो भारत के लिए खेल पाते हैं। अगर उनको भी ऐसे ही मामलों में फंसाया जाता रहा तो भारत के लिए खेलने से पहले कोई भी खिलाड़ी कई बार सोचेगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments