Breaking News

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, शादी के बाद सुबह उठते ही ऐसी हरकत करते हैं निक जोनस

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra ) शादी के बाद आए दिन खबरों में बनी रहती हैं। चाहे वो फिर अपनी बोल्ड फोटोज के लिए या फिर अपनी किसी सोशल पोस्ट के लिए। उनके फैंस भी उनकी निजी जिंदगी के बारे में पल-पल की अपडेट जाने के लिए उत्सुक रहते हैं। प्रियंका और निक भी हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ की बातें अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। शादी के बाद से ही निक ( Nick Jonas ) और ( Priyanka Chopra ) प्रियंका एक-दूसरे की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। ये दोनों हमेशा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के बारे में लिखते रहते हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कहा था कि उनके लिए हर वक्त उनके पति बहुत ही अट्रैक्टिव हैं।

Priyanka Chopra

उठते ही प्रियंका के साथ ऐसी हकरत करते हैं निक
हाल ही में प्रियंका ने पति निक को लेकर खुलासा करते हुए बताया, वे हर सुबह जब भी उठते हैं, तो उनके चेहरे को काफी वक्त तक निहारते रहते हैं। यानि निक प्रियंका को इतना प्यार करते हैं कि सुबह के समय वो अपनी पत्नी के चेहरे से शुरुआत करते हैं। इसके बारे में प्रियंका कहती हैं कि उनके पति का हर दिन सुबह-सुबह ऐसे घूरना काफी अजीब लगता है। वो बोली, 'यह बहुत ही ज्यादा अजीब होता है, लेकिन मैं जब भी उठती हूं वो मेरा चेहरा देखते रहते हैं। मुझे लगता है कि उनकी नजर से बचने के लिए मुझे जाकर काजल और मॉइस्चराइजर लगाने दो उसके बाद देख लो। मेरी आंखे नींद में होती है, लेकिन वो फिर भी देखते हैं। वह बहुत ही अमेजिंग और सुपरस्वीट हैं।’

Priyanka Chopra

निक को परफेक्ट पति मानती हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस को एक परफेक्ट पति मानती हैं। इस बारे में वो कहती हैं कि एक महिला अपने पति से क्या चाहती हैं। वह प्यार करें, आपकी तरफ देखें, वह ऐसा सब करते हैं। लेकिन कई बार थोड़ा अजीब लगता है, लेकिन बहुत अच्छा लगता है। यानि ये सभी खूबियां निक में हैं। इसके अलावा फिल्मों की बात करें तो वो जल्दी ही 'द स्काई इस पिंक' में नज़र आने वाली हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments