Breaking News

धारा-370: आधी रात को JNU में 370 वापस लाओ की मांग से गूंजा आसमान

नई दिल्‍ली। जम्मू-कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिए जाने के विरोध में सोमवार देर रात जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में एक बार फिर सरकार विरोधी नारे लगे। आधी रात को JNU कैंपस के अंदर एक बार फिर आजादी के नारों की गूंज सुनाई दी।
जानकारी के मुतबिक जेएनयू के चंद लोगों ने रात के अंधेरे में जमकर नारेबाजी की और सरकार से धारा-370 ( Article-370 ) को वापस लेने की मांग की।

JNU1

सेना के खिलाफ अशोभनीय भाषा का इस्‍तेमाल
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक क्रांति का झंडा बुलंद करने वाले इन छात्रों की भाषा बेहद आपत्तिजनक बताई जा रही है। नाजेबाजी में शामिल छात्रों ने सेना को लेकर भी काफी अपशब्दों का इस्तेमाल किया।

कैमरे से बचते नजर आए जेएनयू के छात्र
नारेबाजी में शामिल जेएनयू के छात्रों ने खुद को हिन्दुस्तानी बताने से भी परहेज किया। इतना ही नहीं जेएनयू में आधी रात के अंधेरे में ये छात्र मीडिया के कैमरे से कतराते रहे।

3 साल पहले भी जेएनयू में लगे थे देश विरोधी नारे
बता दें कि 9 फरवरी, 2016 को जेएनयू उस समय चर्चा में आया था जब वामपंथी विचारधारा के छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाए थे।
चर्चित सीपीआई नेता और जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार समेत अन्य छात्र नेताओं पर जेएनयू परिसर में संसद हमले का दोषी अफजल गुरू को फांसी पर लटकाए जाने के विरोध में कार्यक्रम आयोजित करने का आरोप है।

कन्‍हैया कुमार पर कार्यक्रम के दौरान भड़काऊ भाषण देने की धाराओं में भी मामला दर्ज है। फिलहाल इस मामले में चार्जशीट दाखिल हो गई है, और इस मामले की सुनवाई दिल्ली की एक कोर्ट में चल रही है।

बता दें कि कश्मीर ( Jammu-Kashmir ) को अपना अलग संविधान, अपना अलग कानून बनाने जैसी छूट देने वाले आर्टिकल-370 ( Article-370 ) को खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल भी राज्यसभा में मोदी सरकार ने पास करा लिया, आज इसी बिल पर लोकसभा में चर्चा होगी।

Jammu Uni

जम्‍मू विश्‍वविद्यालय में मना जश्‍न
दूसरी तरफ जम्मू विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सोमवार को जश्न मनाया। दूसरे राज्यों में भी जश्न का माहौल रहा, जिसमें तेलंगाना भी शामिल था।
लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकले और इस अवसर पर पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments