Breaking News

ट्रेड वॉर के झटके से शेयर बाजार को मिली राहत, सेंसेक्स में 150 अंकों की 185 की बढ़त, ऑटो-बैंकिंग सेक्टर में उछाल

नई दिल्ली। शेयर बाजार में आज कश्मीर टेंशन और ट्रेड वॉर से उबरा हुआ दिखाई दे रहा है। माजूदा समय में बांबे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स करीब 200 अंकों की बढ़त के साथ 36,897 अंकों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख सूचकांक निफ्टी 50 61 अंकों की बढ़त के साथ 10,924 अंकों की बढ़त के साथ खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में थोड़ी राहत देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर बीएसई की मिडकैप और स्मॉलकैप कंपनियों में सुधार देखने को मिल रहा हैै दोनों क्रमश: 170.44 और 147.51 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ेंः- मांग में सुस्ती वाले सेक्टरों के प्रतिनिधियों से मिलेंगी वित्तमंत्री

ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में बढ़त
वहीं दूसरी ओर सेक्टोरल इंडेक्स में ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में बढ़त देखने को मिल रही है। ऑटो सेक्टर 217.03 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार करता दिख रहा है। वहीं बैंक एक्सचेंज 247.02 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा हैै। कैपिटल गुड्स में 261.64, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 129.83, मेटल में 136.11 और फार्मा सेक्टर में 128.71 अंकों की बढ़त देखने को मिल रही है। आईटी और टेक सेक्टर दबाव में दिखाई दे रहे हैं। आईटी 28.62 और मेटल 15.57 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

यह भी पढ़ेंः- Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल की कीमत में 9 पैसे प्रति लीटर की कटौती, डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव

इन शेयरों में देखने को मिल रही है बढ़ोतरी
बढ़त वाले शेयरों की करें तो इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस के शेयर्स 4.78 फीसदी, इंडसइंड बैंक 2.15 फीसदी, हीरोमोटो कॉर्प 2.12 फीसदी, गेल और ग्रासिम के शेयरों में 1.87 फीसदी की बढत देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी ओर गिरावट वाले शेयरों में जी लिमिटेड के शेयर्स 1.92 फीसदी, टाइटन 1.09 फीसदी, टीसीएस 1.07 और विप्रो के शेयर्स 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।


Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments