केरल और कर्नाटक सहित कई राज्यों में बाढ़ का कहर, 100 से ज्यादा की मौत

नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम भारत के केरल, कर्नाटक ( Floods in many states including Kerala-Karnataka ) महाराष्ट्र, गुजरात सहित देश के कई राज्यों में बाढ़ से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। भीषण बाढ़ की वजह से 100 से अधिक लोगों की जान जा चुकी हैं।
मौसम विज्ञानियों ने रविवार को केरल में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की आशंका जताई है।
Union Home Minister Amit Shah will do an aerial survey of the flood affected areas of Belagavi district, Karnataka today. (File pic) pic.twitter.com/upkFiMc7jB
— ANI (@ANI) August 11, 2019
दूसरी तरफ गृह मंत्री अमित शाह आज कर्नाटक के बेलगावी का दौरा करेंगे। वहीं राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे।
Kerala: 9 bodies have been recovered so far in the incident of landslide that occurred at Kavalappara, Nilambur in Malappuram district on August 8.
— ANI (@ANI) August 11, 2019
केरल: भूस्खलन की घटना में 9 शव बरामद
वहीं केरल के मलप्पुरम जिले के नीलांबुर के कवलप्परा में हुए भूस्खलन की घटना में अब तक 9 शव बरामद किए गए हैं।
शनिवार को केरल ( Kerala-Karnataka Floods ) में भारी बारिश के कारण कोच्चि एयरपोर्ट का रनवे डूब गया था, जिसके बाद रविवार को दोपहर 3 बजे तक के लिए उड़ान सेवा बंद कर दी गई थी। आज से कोच्चि इंटरनेशनल एयरपोर्ट फिर से चालू होने की संभावना है।

केरल में बाढ़ से 10 ट्रेनें रद्द
केरल में बाढ़ की वजह से रेल सेवा भी प्रभावित है। केरल में 10 ट्रेनें कैसिंल कर दी गई हैं। केरल में कई जगहों पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबा पड़ा है। मलप्पुरम जिले के थिरुनावया स्टेशन पर रेलवे ट्रैक पानी में डूबने से रेल सेवा बाधित है।
Karnataka: Rail transport on the section between Sakleshpur and Subramanya stations has been affected adversely due to landslides and soil erosion on multiple spots. #KarnatakaRains (10.8.19) pic.twitter.com/b6uVEOtwGC
— ANI (@ANI) August 10, 2019
भूस्खलन से रेल यात्रा बाधित
कर्नाटक ( Kerala-Karnataka Floods ) में बाढ़ के कारण कई जगहों पर भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण सकलेशपुर और सुब्रमण्य स्टेशन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित है।
इसके अलावा कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में भारी बारिश और बाढ़ की चपेट में हैं। कर्नाटक और महाराष्ट्र में तो सैलाब जानलेवा हो गया है।

गुजरात के एक कांस्टेबल ने 2 बच्चियों को बचाया
गुजरात में बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। इस बीच गुजरात पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने बाढ़ में फंसे बच्चों को बचाने की तस्वीर भी सामने आई है।
#WATCH Indian Air Force (IAF) personnel rescuing a girl in flood affected Jamnagar. #GujaratFloods (10.8.19) pic.twitter.com/0hCh2gSU2z
— ANI (@ANI) August 11, 2019
कॉन्स्टेबल पृथ्वीराज सिंह जाडेजा ने दो बच्चियों को अपने कंधे पर बैठाकर उनको सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। यह घटना गुजरात के मोरबी टंकारा की है।
बताया जा रहा है कि कल्याणपुर की कस्तूरबा गांधी स्कूल में पढ़ाई के लिए सुबह स्कूल गए बच्चे 5 घंटे लगातार हुई बारिश के बाद फंस गए थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments