RSS मानहानि केस: राहुल गांधी कुछ देर बाद मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में होंगे पेश
नई दिल्ली। बुधवार को राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, आज RSS मानहानि केस में मुंबई के शिवड़ी कोर्ट में उनकी पेशी है। सुबह 11 बजे मानहानि के मुकदमे में राहुल की पेशी होगी। जानकारी के मुताबिक, पेशी के लिए राहुल गांधी मुंबई के लिए निकल चुके हैं।
राहुल गांधी पर पत्रकार गौरी लंकेश हत्याकांड में विवादास्पद बयान देने का आरोप है। राहुल गांधी ने गौरी लंकेश की हत्या को भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जोड़ा था।
राहुल के बयान बाद से सियासत गरमा गई थी। विवादित बयान पर वकील धृतमान जोशी ने मुंबई की शिवड़ी कोर्ट में उनके खिलाफ मुकदमा दाखिल किया था। इस मामले में कई बार सुनवाई हुई, जिसके बाद 4 जुलाई को कोर्ट ने राहुल गांधी को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था।
गौरतलब है कि कोर्ट ने पहले ही राहुल गांधी को पेश होने के लिए कहा था। लेकिन, सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकीलों ने कहा था कि लोकसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने के कारण वो अदालत नहीं आ सके। लिहाजा, कोर्ट ने राहुल की पेशी के लिए चार जुलाई की तारीख मुकर्रर की थी।
यहां आपको बता दें कि इसी मामले में कोर्ट ने सीपीएम नेता सीताराम येचुरी को भी समन जारी किया था। गौरी लंकेश की सितंबर 2017 में बेंगलुरू में उनके घर के गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। राहुल गांधी के खिलाफ पटना और अहदाबाद में भी केस दर्ज किया गया है। देखना यह है कि मानहानि केस में शिवड़ी कोर्ट राहुल गांधी पर क्या फैसला सुनाती है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments