Breaking News

PM नरेंद्र मोदी अब भारत के पहले पसंदीदा पुरुष, दुनिया में छठवां स्थान

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर अपनी फैन फॉलोइंग को लेकर मशहूर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खाते में अब एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। अब पीएम नरेंद्र मोदी दुनिया में छठे और भारत के सबसे पसंदीदा पुरुष बन गए हैं।

 

PM Narendra Modi

इसके साथ ही बिल गेट्स भी पसंदीदा पुरुषों की सूची में पहले पायदान पर हैं।

कारगिल वॉर मेमोरियल पहुंचे राजनाथ सिंह, कारगिल में शहीदों को करेंगे नमन

 

Bill gates

वहीं, महिलाओं की सूची की अगर बात करें तो अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने यहां बाजी मार ली है।

मिशेल महिलाओं की सूची में पहले स्थान पर काबिज हैं।

 

दिल्ली: सड़क हादसे में बाप-बेटे की दर्दनाक मौत, बच्ची का शव मिला

michelle obama

फिल्मी दुनिया के नायकों में यह दबदबा सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कायम रखा है।

पसंदीदा पुरुषों की सूची में अमिताभ को 12वें नंबर पर रखा गया है। जबकि शाहरुख खान 16वें नंबर पर काबिज हैं।

Amazon Prime Dayपर लोगों ने उठाया बड़ा फायदा, 6500 में रुपए में खरीदें 9 लाख रुपए के प्रीमीयम कैमरा लेंस

amitabh bachchan

यहां हैरान करने वाली बात यह है कि सलमान खान इस सूची में शाहरुख से पिछड़ गए हैं और वह 18वें स्थान पर हैं।

 

shahrukh khan with salman khan

इसके अलावा महिलाओं की सूची में फिल्मी दुनिया की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को 13वें स्थान पर रखा गया है।

 

deepika padukone with priyanka chopra

दीपिका यहां प्रियंका चोपड़ा को पछाड़ का आगे निकल गई हैं। प्रियंका को इस सूची में 14वां नंबर मिला है। हालांकि पिछले साल प्रियंका चोपड़ा 12वें पायदान पर थीं।

 

pm modi

आपको बता दें कि ये सूचियां इंटरनेट और डाटा मार्केटिंग फर्म YouGov की ओर से तैयार किया गया है।

 

pm modi

इस लिस्ट में पसंदीदा पुरुषों और महिलाओं के लिए ऑनलाइन वोटिंग की गई थी।

 

pm modi

टॉप 10 पसंदीदा पुरुष

  1. बिल गेट्स
  2. बराक ओबामा
  3. जैकी चैन
  4. शी जिनपिंग
  5. जैक मा
  6. नरेंद्र मोदी
  7. रोनाल्डो
  8. दलाई लामा
  9. मेसी
  10. पुतिन
pm modi

दुनिया की सबसे पसंदीदा महिलाएं

टॉप 10 पसंदीदा महिलाएं

  1. मिशेल ओबामा
  2. ओपेरा विनफ्रे
  3. एंजेलिना जॉली
  4. एलिजाबेथ-2
  5. एम्मा वाटसन
  6. मलाला यूसफजई
  7. पेंग लियुआन
  8. हिलेरी क्लिंटन
  9. तू यूयू
  10. टेलर स्विफ्ट


from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments