Congress President को लेकर अगले सप्ताह CWC बैठक संभव, प्रियंका ने कहा- 'फैसले का हो सम्मान'
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Congress President Rahul Gandhi ) की इस्तीफे की घोषण से पार्टी के वरिष्ठ नेता आश्चर्यचकित हैं। संकट की घड़ी में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को यह समझ नहीं आ रहा है कि गांधी परिवार से इतर किस नेता को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जाए। लेकिन ऊहापोह में फंसे वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने राहुल गांधी की जिद को देखते हुए पहली बार नए अध्यक्ष के चयन का मन बना लिया है।
बताया जा रहा है कि अगले सप्ताह कांग्रेस कार्यसमिति ( Congress Working Committee ) की बैठक आहूत होने की पूरी संभावना है। इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ( Congress President Rahul Gandhi ) का इस्तीफा मंजूर करने के साथ नए अध्यक्ष का ऐलान भी संभव है। पार्टी संविधान के अनुसार राहुल गांधी तब तक पार्टी का अध्यक्ष बने रहेंगे।
फिलहाल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संकेत दिया है कि उनके उत्तराधिकार की तलाश में अब ज्यादा विलंब नहीं होगा।
Few have the courage that you do @rahulgandhi. Deepest respect for your decision. https://t.co/dh5JMSB63P
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) July 4, 2019
राहुल के फैसले को मिले सम्मान
कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ने के राहुल गांधी के फैसले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि राहुल गांधी ने जिस तरह का साहसिक निर्णय लिया है वो बहुत कम लोग में देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि उनके फैसले का सम्मान होना चाहिए। मैं, उनके फैसले का सम्मान करती हूं।
संभावित चेहरे
वर्तमान हालात में कांग्रेस अध्यक्ष ( Congress President ) पद के लिए मजबूत चेहरे की जरूरत है। इस बात का संदेश राहुल गांधी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की बुरी हार के बाद से लगातार दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार गांधी परिवार कांग्रेस अध्यक्ष पद पर ऐसा व्यक्ति नहीं चाहता जो पर्दे के पीछे से काम करे।
नित्यानंद राय: आतंकियों और अलगाववादियों को सबक सिखाने के लिए जारी रहेगा देशद्रोह कानून
हालांकि गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पूर्व गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को कांग्रेस अध्यक्ष पद के प्रबल दावेदारों में गिना जा रहा है। पिछली लोकसभा में पार्टी संसदीय दल के नेता रहे कर्नाटक के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे दूसरे प्रबल दावेदार हैं। दोनों दलित समुदाय से आते हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित शशि थरूर का नाम भी संभावित चेहरों में शामिल है।
नहीं बदलेगा West Bengal का नाम, गृह मंत्रालय ने ममता सरकार के बांग्ला प्रस्ताव को
बनाए जा सकते हैं 4 कार्यकारी अध्यक्ष
गांधी परिवार से बाहर के चेहरे को नया अध्यक्ष बनाए जाने की स्थिति में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाने के विकल्प पर चर्चा की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा जिन्हें देश के चारों हिस्सों के संगठन की जिम्मेदारी सौंप कांग्रेस को मजबूत करने का लक्ष्य दिया जा सके।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments