Breaking News

अहमदाबाद: भगवान जगन्नाथ के दरबार में पहुंचे अमित शाह, पत्नी के साथ की पूजा-अर्चना

नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) बुधवार से गुजरात के दौरे पर हैं। अमित शाह ने गुरुवार को अहमदाबाद में तड़के 4 बजे अपनी पत्नी सोनल शाह के साथ भगवान जगन्नाथ ( Jagannath Rath yatra ) के दर्शन किए। शाह ने यहां पर पूजा-अर्चना की और मंगल आरती गाई। दरअसल, अहमदाबाद में गुरुवार से 142वीं रथयात्रा का आगाज हो रहा है।

 

गुरुवार दोपहर दिल्ली लौटेंगे

आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) का कार्यभार संभालने के बाद यह शाह का अपने गृह राज्य का पहला दौरा है। एमएचए के एक बयान के अनुसार, शाह अहमदाबाद में आश्रम रोड और डी.के.पटेल हॉल के बीच इनकम टैक्स फ्लाईओवर के उद्घाटन के बाद गुरुवार दोपहर दिल्ली लौटेंगे।

Video: रूस में जलमग्न हुए कई इलाके, बाढ़ के कहर से हजारों लोग बेघर होने को मजबूर

भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा

आपको बता दें कि गुजरात के अहमदाबाद में भी ओडिशा की ही तर्ज पर भगवान जगन्नाथ ( Jagannath rath yatra ) की रथ यात्रा निकाली जाती है। इस अवसर पर श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलराम जी और भद्रा की की पूजा अर्चना करते हैं। अहमदाबाद में भगवान कृष्ण, बलराम और सुभद्रा का नगर भ्रमण एक लोकप्रिय और चर्चित धार्मिक त्योहार है। अमित शाह हर साल इस त्योहार में शामिल होते हैं।

मोदी सरकार की किसानों को सौैगात से लेकर AIR India के निजीकरण तक जानें बिजनेस की trending News जानें एक क्लिक में

 

17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा

अहमदाबाद में इस बार 17 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा ( Jagannath rath yatra ) निकाली जा रही है। हर साल से भिन्न इस बार की रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ के रास्ते में एक लाख साड़ियां बिछाई गई हैं। ये साड़ियां मंदिर में भगवान के दर्शन को आने वाली नवदंपतियों को भेंट की जाएगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को खिचड़ी प्रसाद वितरित किया जाता है।

बांग्लादेश: पीएम शेख हसीना पर हमले के मामले में 25 साल बाद आया फैसला, 9 आरोपियों को फांसी की सजा

 

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

अहमदाबाद में रथ यात्रा ( Jagannath rath yatra ) को लेकर सुरक्षा-व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इस दौरान CRPF, गुजरात पुलिस, रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments