पुरी: आज से शुरू होगी जगन्नाथ रथ यात्रा, दुनियाभर से जुटे हजारों श्रद्धालु
नई दिल्ली। ओडिशा ( Odisha ) के तीर्थ स्थल पुरी ( Puri ) में आज से भगनाव जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा ( Rath Yatra ) शुरु होने जा रही है। रथ को खींचने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंच चुके हैं। वहीं, सरकार और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
मौसी घर जाएंगे भगवान जगन्नाथ
जगन्नाथ यात्रा को लेकर सुबह से तैयारियां शुरू हो गई हैं। दिनभर रीति-रिवाज करने के बाद भगवान जगन्नाथ जी को रथ पर सवार किया जाएगा। बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ शाम चार बजे भगनाव जगन्नाथ अपनी मौसी के घर के लिए रवाना हो जाएंगे। भगवान जगन्नाथ की मौसी का घर गुंडिचा देवी का मंदिर है, जहां हर साल तीनों एक हफ्ते के लिए रहते हैं।
।
Odisha: Devotees throng Puri for #JagannathRathYatra . The Rath Yatra will commence today. pic.twitter.com/KsjmHsei1o
— ANI (@ANI) July 4, 2019
हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
इस रथयात्रा में शामिल होने के लिए देश-विदेश से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पुरी पहुंच चुके हैं। रथ को खींचने के लिए भीड़ लग चुकी है। सभी लोग इस कार्यक्रम के शुभारंभ का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, 142वीं भगवान जगन्नाथ रथयात्रा की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं और ड्रोन कैमरों की मदद से भी हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी
11 दिनों तक होगा भव्य आयोजन
गौरतलब है कि हर साल आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को इस भव्य रथयात्रा का आयोजन किया जाता है। वहीं, शुक्ल पक्ष के 11वें दिन भगवान के घर लौटने तक आयोजन चलता रहता है। तीनों रथों को बनाने में कई महीने का समय लगता है। बंसत पंचमी में रथ निर्माण काम शुरू हो जाता है। इस रथ को बनाने के लिए नीम के पेड़ की लड़की का इस्तेमाल किया जाता है।
वहीं, इस बार मंदिर प्रशानस ने रथयात्रा से ठीक एक दिन पहले मंदिर की परंपराओं, उनके महत्व और कार्यक्रमों की सूचनाओं के लिए एक वेबसाइट भी शुरू की है। इस वेबसाइट के जरिए घर बैठे लोग रथयात्रा और जगन्नाथ जी जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
इधर, गुजरात में रथयात्रा शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने भी रथ खींचा। उससे पहले गुजरात दौरे पर गए गृह मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में पत्नी सोनल शाह के साथ भगवान जगन्नाथ की पूजा-अर्चना की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments