Breaking News

हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन के बाद मलबे से अटा कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक, ट्रेनों की आवाजाही ठप

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बारिश ने हालात बद से बदतर कर दिए हैं। हिमाचल प्रदेश प्रदेश में श्रीकुंड तीर्थ यात्रा बाधित होने के बाद अब विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक ( Kalka-Shimla heritage track ) पर भूस्खलन हुआ है।

 

 <a href=Kalka-Shimla heritage track " src="https://new-img.patrika.com/upload/2019/07/18/b2_4852464-m.png">

नाले में तब्दील हुआ Kalka-Shimla heritage track

दरअसल, हिमाचल प्रदेश के सोलन के परवाणू में हो रही भारी बारिश से हालात बेकाबू हो चले हैं। बारिश के चलते विश्व धरोहर में शामिल कालका-शिमला हेरिटेज ट्रैक ( Kalka-Shimla heritage track ) पर भारी भूस्खलन हुआ है। इस भूस्खलन के चलते ट्रैक भारी मात्रा में गिरे मलबे से पट गया है। यहां तक कि मलबे के कारण ट्रैक एक बड़े नाले में तब्दील हुआ दिखाई दे रहा है।

बाढ़ से बेहाल असम और बिहार, 100 के करीब पहुंचा मौत का आकंड़ा, बिगड़े हालात

 

 Kalka-Shimla heritage track

रेलवे की टीमें ट्रैक से मलबा को हटाने में जुटी

भूस्खलन से बाधित ट्रैक ( Kalka-Shimla heritage track ) की वजह से रेलवे ने तीन ट्रेनों को भी कैंसिल कर दिया गया है। हालांकि रेलवे की कई टीमें ट्रैक से मलबा को हटाने में जुटी हुई हैं। लेकिन मलबा हटने तक ट्रैक को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

सुप्रीम कोर्ट आज राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर कर सकता है सुनवाई

 

 Kalka-Shimla heritage track

Kalka-Shimla heritage track पूरी तरह अवरूद्ध

गौरतलब है कि बुधवार को हुई भारी बारिश के चलते टकसाल और कालका स्टेशन के बीच भारी भूस्खलन हुआ था और ट्रैक पर अचानक मलबा आ गिरा था। इस दौरान गिरे मलबे की वजह से ट्रैक ( Kalka-Shimla heritage track ) पूरी तरह अवरूद्ध हो गया था।

कर्नाटक सरकार की अग्निपरीक्षा आज, हो सकता है सियासी संकट का पटाक्षेप

 Kalka-Shimla heritage track

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments