इसरो 22 जुलाई को कर सकता है चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण

नई दिल्ली। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( Indian Space Research Organization ) की चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण बहुत जल्द करने की योजना है। बताया जा रहा है कि इसरो चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण 21 जुलाई या 22 जुलाई की सुबह कर सकता है। इस बात की संभावना ज्यादा है कि महत्वाकांक्षी यान का प्रक्षेपण इसरो 22 जुलाई को करे।
हीलियम बॉटल में लीकेज
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) ने 15 जुलाई को जीएसएलवी-एमके3 के क्रायोजेनिक इंजन की हीलियम बॉटल में लीक होने के कारण चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण रोक दिया था।
प्रक्षेपण प्रक्रिया से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इंजीनियर्स तकनीकी खामी दूर करने में जुटे हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहले सोचा गया था कि प्रक्षेपण का समय 22 जुलाई की सुबह ठीक उसी समय रखा जा सकता है जो 15 जुलाई का था।
अब माना जा रहा है कि प्रक्षेपण के लिए 21 जुलाई की दोपहर का कोई समय भी रखा जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
चंद्रयान-2 मिशन टलने से लेकर कर्नाटक में सियासी संकट तक, इन 8 खबरों पर रहेगी नजर
15 जुलाई को उपलब्ध थी सबसे लंबी विंडो
चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2 ) प्रक्षेपण टीम के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने बताया है कि प्रक्षेपण का नया समय सोमवार यानी 22 जुलाई को किसी समय रखा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि हर प्रक्षेपण को सफल बनाने के लिए कुछ मिनट की विंडो होती है।
15 जुलाई को यह विंडो सबसे लंबी थी। इस दिन प्रक्षेपण को सफल बनाने के लिए इसरो के पास 10 मिनट की विंडो थी।
अब इसरो को जुलाई में हर दिन ज्यादा से ज्यादा एक मिनट की विंडो उपलब्ध है।
कर्नाटक फ्लोर टेस्ट से लेकर अयोध्या मामले पर सुनवाई तक, इन 8 खबरों पर रहेगी नजर
इसरो ने जारी किया अलर्ट
इसरो ने 15 जुलाई को नोटिस टू एयरमेन जारी किया था। इसमें टीम को 17 जुलाई को सबुह के 2.30 बजे से 3.30 बजे के बीच अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
इसके अलावा 18 से 31 जुलाई तक दोपहर 2 बजे से दोपहर 3.30 बजे के बीच अलर्ट रहने को कहा गया है। ताकि चंद्रयान-2 ( Chandrayaan-2 ) का प्रक्षेपण सफलतापूर्वक संपन्न हो।
मुंबई बिल्डिंग हादसा: मरने वालों की संख्या पहुंची 14, CM फडणवीस ने किया मुआवजे का
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments