Breaking News

तेलंगाना में कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी का निधन

नई दिल्ली। तेलंगाना में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री जयपाल रेड्डी ( Senior Congress leader Jaipal Reddy ) का निधन हो गया है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जयपाल रेड्डी बुखार और निमोनिया से पीड़ित थे, जिसके चलते उनको हैदराबाद के AIG हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। शनिवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनको बचाया न जा सका। जयपाल ने हॉस्पिटल में ही रात 2.30 बजे आखिरी सांस ली।

 

Senior Congress leader Jaipal Reddy

16 जनवरी 1942 को हैदराबाद के मदगुल में जन्मे जयपाल रेड्डी ( Senior Congress leader Jaipal Reddy ) की पहचान तेलगू राजनीति के दिग्गज नेता के रूप में थी। आंध्र प्रदेश के बंटवारे के बाद मदगुल अब तेलंगाना राज्य का हिस्सा हो गया है। जयपाल रेड्डी अविभाजित आंध्र प्रदेश में 4 बार विधानसभा के सदस्य रह चुके हैं। जबकि उनको 5 बार लोकसभा का सदस्य भी चुना गया।

मुंबई बारिश: पेट्रोल पंप और रिजॉर्ट की छतों पर फंसे 115 लोग, एयरलिफ्ट की तैयारी

 

Senior Congress leader Jaipal Reddy

1998 की इंद्र कुमार गुजराल की सरकार में उनको सूचना और प्रसारण मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद 2009 के आम चुनाव में जयपाल रेड्डी ( Senior Congress leader Jaipal Reddy ) वेल्ला लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर सांसद चुने गए थे। यही नहीं 15वीं लोकसभा में उनको साइंस और टेक्नोलॉजी और अर्थ साइंस जैसे अहम विभागों की जिम्मेदारी भी मिली थी।

जीएसटी बैठक में बड़ा फैसला, 70 हजार रुपए तक कम हो जाएंगी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमतें

 

Senior Congress leader Jaipal Reddy

कांग्रेस नीत सप्रंग-1 में उनके ( Senior Congress leader Jaipal Reddy ) पास शहरी विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी रही। जबकि सप्रंग-2 में उन्होंने शहरी विकास मंत्रालय और पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली। आपातकाल के दौरान उन्होंने 1977 में वह कांग्रेस से अलग होकर इंदिरा गांधी के खिलाफ आंदोलन में शामिल हो गए थे।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments