Breaking News

बाढ़ की मार: शवों तक को जलाने तक के लिए नहीं मिल पा रही जमीनह, लगातार बढ़ रहा मौतों का आंकड़ा

नई दिल्ली। बिहार ( bihar flood ) समेत देश के पूर्वोत्तर राज्यों में बाढ़ ( Flood Updates ) का तांडव जारी है। आलम यह है कि घर, गांव और खेत पानी में समा चुके हैं। दूर-दूर तक चारों तरफ पानी का ही रेला दिखाई पड़ रहा है। इंसान ही नहीं, अब पशु और जंगली जानवर भी कुदरत का कहर झेल रहे हैं। आलम यह है कि शवों के जलाने या दफनाने तक के लिए जगह तक नहीं मिल पा रही है। और लोगों के अपने आसपास ही अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार—

 

 

Flood Updates

100 से अधिक मौत

अकेले असम ( Assam Flood ) की बात करें तो यहां अब तक 100 से अधिक लोग बाढ़ ( Flood Updates ) के गाल में समा चुके हैं। काजीरंगा नेशनल पार्क डूबने की कगार पर है, जिसमें 51 से अधिक जानवर भी अपनी जान गवां चुके हैं। आलम यह है कि जानवरों को भी अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

 

 

Flood Updates

करीब 47 लाख की आबादी प्रभावित

वहीं, बिहार की अगर बात करें तो यहां नेपाल से आने वाली नदियों के जलस्तर में गुरुवार को भले ही कमी हुई है, लेकिन राज्य में बाढ़ प्र( Flood Updates ) भावित क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की परेशानियों में अभी कोई कमी नहीं आई है। राज्य के 12 जिलों में अभी भी बाढ़ की स्थिति भयावह बनी हुई है।

  • 12 जिलों के 92 प्रखंडों में बाढ़ से हालात गंभीर
  • 831 पंचायत में बाढ़ में बन गई टापू
  • करीब 47 लाख की आबादी प्रभावित
Flood Updates

बिहार में 78 लोगों की मौत

इस दौरान बाढ़ ( Flood Updates ) के पानी में डूबने से अब तक 78 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों घर तबाह हो चुके हैं।

  • सीतामढ़ी जिले में 47 लोगों की मौत
  • अररिया में 12 लोगों ने गंवाई जान
  • मधुबनी में अब तक 11 लोगों की मौत
Flood Updates

बिहार जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट

बिहार जल संसाधन विभाग के मुताबिक, बिहार में नेपाल से आने वाली कोसी नदी सहित कई नदियों के जलस्तर में गुरुवार को कमी दर्ज की गई है। वीरपुर बैराज के बाढ़ ( Flood Updates ) नियंत्रण कक्ष के मुताबिक सुबह छह बजे वीरपुर बैराज में कोसी नदी का जलस्तर 1़24 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया था जो आठ बजे घटकर 1़20 लाख क्यूसेक पहुंच गया। इधर, वाल्मीकिनगर बैराज में गंडक नदी के जलस्तर में हालांकि मामूली वृद्घि दर्ज की गई है।

असम बाढ़ में मरने वालों की संख्या हुई 17, केंद्र सरकार ने दी 250 करोड़ की आर्थिक मदद

वीरपुर बैराज में-

  • कोसी नदी का जलस्तर 1़24 लाख क्यूसेक दर्ज
  • आठ बजे घटकर 1़20 लाख क्यूसेक पहुंच गया
Flood Updates

महानंदा नदी खतरों के निशान को पार कर गई

जल संसाधन विभाग के प्रवक्ता अरविंद सिंह ने बताया कि नदियों के जलस्तर में कमी आई है परंतु अभी भी कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बागमती नदी ढेंग, डुबाधार, हायाघाट व बेनीबाद में, जबकि कमला बलान नदी भी झंझारपुर में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अधवारा और महानंदा नदी भी कई स्थानों पर खतरों के निशान को पार कर गई है।

Flood Updates

बिहार के इन जिलों में बाढ़ से आफत

राज्य के कई इलाकों में बाढ़ ( Flood Updates ) की स्थिति गंभीर बनी हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बाढ़ से प्रभावित इलाकों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। राहत और बचाव कार्य जारी हैं।

असम बाढ़: राहत एवं बचाव कार्यों के लिए सरकार का टोल फ्री नंबर

  • शिवहर
  • सीतामढ़ी
  • पूर्वी चांरण
  • मधुबनी
  • अररिया
  • किशनगंज
  • सुपौल
  • दरभंगा
  • मुजफरपुर
  • सहरसा
  • कटिहार
  • पूर्णिया जिले बाढ़ से प्रभावित।
Flood Updates

बचाव के लिए 125 मोटरबोट को तैनात ( Flood Updates )

बाढ़ का सबसे ज्यादा असर सीतामढ़ी, मधुबनी, अररिया, किशनगंज, दरभंगा में है।

असम बाढ़: पानी में समाए 4157 गांव, काजीरंगा नेशनल पार्क भी 90 प्रतिशत तक डूबा

राहत कार्य जारी

  • प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव के लिए 125 मोटरबोट को तैनात
  • NDRF एवं SDRF की 26 टीमें बाढ़ प्रभावित इलाकों में तैनात
Flood Updates

137 राहत शिविरों में 1़14 लाख लोग

आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत व बचाव कार्य जारी है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

  • 137 राहत शिविरों में 1़14 लाख लोग
  • चलाई जा रही 1,116 सामुदायिक रसोई

अब तक 12 जिलों के 92 प्रखंडों की 831 ग्राम पंचायतों में बाढ़ का पानी घुस गया है जिनमें अधिकांश ग्राम पंचायतें पूर्णरूप से जलमग्न हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments