शीला दीक्षित के बाद अब दिल्ली की सियासत को दूसरा झटका, भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मांगे राम का निधन

नई दिल्ली। 24 घंटे के भीतर दिल्ली की राजनीति को दूसरा झटका लगा है। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित ( Sheila Dixit ) के बाद अब भाजपा के लिए भी बुरी खबर आई है। रविवार को दिल्ली भाजपा के पूर्व अध्यक्ष मांगे राम गर्ग ( Former BJP Delhi President Mange Ram Garg ) का निधन हो गया है।
Former BJP Delhi President Mange Ram Garg passed away at 7.30 am today. More details awaited. pic.twitter.com/CeLFlWgUhK
— ANI (@ANI) July 21, 2019
पूर्व विधायक और वरिष्ठ संघ सहयोगी मांगे राम ( Former BJP Delhi President Mange Ram ) लंबे समय से बीमार चल रहे थे। नॉर्थ दिल्ली के एक्शन बालाजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने रविवार सुबह अंतिम सांस ली।
शीला दीक्षित: राजकीय सम्मान के साथ आज दी जाएगी अंतिम विदाई, कांग्रेस मुख्यालय पर झंडा झुका

पेशे से हलवाई रहे मांगे राम ( Former BJP Delhi President Mange Ram ) ने 2003 में दिल्ली के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने थे। आपको बता दें कि इससे पहले शनिवार को दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित ( Sheila Dixit ) का निधन हो गया।

शीला ( Sheila Dixit ) लंबे समय से बीमार चल रही थी, उनको दिल्ली के एस्कॉट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...
No comments