Breaking News

Kamal Nath का आज से दिल्ली दौरा, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर फैसला संभव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) में करारी शिकस्त मिलने के बाद से कांग्रेस पार्टी के अंदर घमासान जारी है। पार्टी के कई नेता अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। वहीं, कई राज्यों में बड़े बदलाव की कवायद भी जारी है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ( Kamal Nath ) आज से तीन दिवसीय दौरे पर दिल्ली आ रहे हैं। इस दौरान कमलनाथ कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे और मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर भी फैसला लिया जा सकता है।

CM कमलनाथ ( kamal nath ) आज शाम दिल्ली पहुंचेंगे। जानकारी के मुताबिक, कमलनाथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेतओं से मुलाकात करेंगे। दरअसल, लोकसभा चुनाव में पार्टी को मिली हार से मध्य प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की चर्चा जोरों पर हैं। इसे लेकर एक बार बैठक भी हो चुकी है। लेकिन, पार्टी के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि प्रदेश का नया कांग्रेस अध्यक्ष कौन होगा? इस पर अब तक चर्चा नहीं हो सकी है।

 

file photo

हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की उस टिप्पणी से और सियासत गरमा गई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे इस बात का दुख है कि मेरे इस्तीफे के बाद किसी मुख्यमंत्री, महासचिव या प्रदेश अध्यक्ष ने हार की जिम्मेदारी लेकर इस्तीफा नहीं दिया।

राहुल गांधी के इस बयान के बाद कमलनाथ ( kamal nath ) ने कहा था कि लोकसभा चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद मैंने मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे की पेशकश की थी। अब सवाल यह है कि कमलनाथ अगर इस्तीफा देते हैं तो अगल प्रदेश अध्यक्ष कौन होगा?

 

file photo

प्रदेश अध्यक्ष के लिए दो नामों की चर्चा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने इस दौरे में कमलनाथ ( kamal nath ) राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) से मिलकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगा सकते हैं। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में जो दो नाम सबसे आगे चल रहे हैं, उनमें पूर्व सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह शामिल हैं।

कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार दिग्विजय सिंह और मुख्यमंत्री कमलनाथ पूर्व नेता प्रतिपक्ष का नाम आगे बढ़ा सकते हैं। क्योंकि, दिग्विजय सिंह और सिंधिया घराने में सिायसी उठापटक अक्सर चलती रहती है। अजय सिंह कमलनाथ और दिग्विजय के करीबी माने जाते हैं। अब देखना यह है कि कमलनाथ के दौरे से मध्य प्रदेश कांग्रेस की राजनीति किस करवट बैठती है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal
Read The Rest:patrika...

No comments